Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

भिलाई। दुर्ग जिले के अमलेश्वर में पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा सुनने आए श्रद्धालु की मौत हो गई। अमलेश्वर के कथा स्थल पर कथा सुनने धरसीवा के 70 वर्षी तीरथ राम साहू पहुंचे थे। तीरथ राम साहू को अचानक चक्कर आया और वह गिर पड़े उसके साथ जो परिजन थे वह उन्होंने उप स्वास्थ्य केंद्र अमलेश्वर ले गये,जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से आयोजक परेशान हैं।
बता दें अमलेश्वर में पंडित प्रदीप मिश्रा कथा कर रहे हैं। शिव महापुराण कथा स्थल अमलेश्वर में भी तेज गर्मी का असर देखने को मिल रहा है। दोपहर 1 से 4 बजे और नौतपा का असर रौद्र रूप दिखा रहा है ऐसे में अधिकांश बुजुर्ग डिहाइड्रेशन के शिकार हो रहे हैं। वहीं बुजुर्ग लोगों को बीपी की समस्या भी आ रही है। स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि पानी की कमी के कारण ऐसा हो रहा है। अमलेश्वर में स्वास्थ्य विभाग के द्वारा लगाए गए अस्थाई कैंप पर बुधवार को दो दर्जन से अधिक मरीजों का इलाज किया गया। एक बुजुर्ग की मौत हो गई है। साथ ही साथ एक महिला को के दस्त के इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झिट रेफर किया गया है।
शिव महापुराण सुनने के लिए आए दो दर्जन से अधिक महिला पुरुष और बच्चे तेज गर्मी सहन नही कर पाए। इन्हे एंबुलेंस से झिट अस्पताल ले जाया गया। पाटन के शिव कृपा एंबुलेंस सेवा द्वारा निशुल्क सेवा प्रदान किया जा रहा है। बुधवार को करीब 80 लोगों ने कथा स्थल पर बने अस्थाई स्वास्थ्य कैंप में इलाज कराया। इनमें से रेखा साहू पति कीर्तन साहू जिला धमतरी , श्याम बाई पति श्याम लाल चांपा, अनिता अग्रवाल पति सुरेश अग्रवाल कोरबा, को ज्यादा तबियत खराब होने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झिट रिफर किया गया।