Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

भिलाई। पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में एक युवक की मौत पतंग के मांजे से गला कटने के कारण हो गई। घटना भिलाई तीन से देवबलौदा जाने वाले मार्ग की है। युवक अपने 5 साल के रिश्तेदार के साथ बाइक से जा रहा था तभी रास्ते में यह हादसा हो गया। घटना में पांच वर्षीय बच्चा भी गंभीर रूप से घायल है जिसका इलाज चल रहा है। पुरानी भिलाई पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार जी केबिन निवासी अज्जू (18) सोमवार सुबह करीब 10.30 बजे बिहान (5) के साथ देवबलौदा की ओर जा रहा था। इस दौरान रास्ते में कुछ लड़के पतंग उड़ा रहे थे। बाइक चला रहे अज्जू के गले में मांजा फंसा और बाइक के साथ वह गिर गया। इससे अज्जू का गला कट गया और खून बहने लगा। इस दौरान आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। दोनों को पहले शास्त्री अस्पताल ले जाया गया जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल में अज्जू की मौत हो गई और बिहान का इलाज चल रहा है।
बताया जा रहा है कि गले से अत्याधिक खून निकलने के कारण अज्जू की मौत हो गई। वहीं पीछे बैठे बच्चे के सिर पर गहरी चोट लगी है। डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं। इधर पुरानी भिलाई पुलिस ने शव का पोस्ट मार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पतंग के मांजा से किसी की मौत होने का यह रियर मामला है।