Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

भिलाई। शहर के इन दिनों लगातार सड़क हादसे बढ़ते जा रहे हैं। इसी कड़ी में बीएसपी टाउनशिप के सेंट्रल एवेन्यू पर शुक्रवार सुबह फिर एक हादसा हुआ जिसमें एक बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा सेक्टर 6 ग्लोब चौक के पास सुबह 8:30 बजे के आसपास हुआ है। एक्टिवा (CG 07 CP 5977) सवार महिला ब्रह्माकुमारी सेक्टर-7 से लौटकर रिसाली जा रही थी। ग्लोब चौक के पास बाइक से जा भिड़ी। हादसे के बाद वह बेसुद होकर सड़क पर गिर पड़ी।
एक्टिवा सवार महिला का नाम उर्मिला बताया जा रहा है। उनकी गाड़ी इतनी तेज गति में थी कि कंट्रोल नहीं कर पाई और बाइक से भिड़ने के बाद सड़क किनारे गिरते ही महिला बेहोश हो गई। इस दौरान आसपास के लोग जमा हो गए और 108 को कॉल किया। एंबुलेंस पहुंचने में देर होता देख एक प्राइवेट गाड़ी में एक शख्स घायल महिला को लेकर चंदूलाल चंद्राकर अस्पताल ले जाया गया। चंदुलाल में भर्ती नहीं किए जाने पर महिला को स्पर्श हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज जारी है।
विगत पांच दिनों से यह चौथा ऐसा मामला है जिसमें गंभीर सड़क हादसा सामने आया है। 5 दिन पहले पंथी चौक में एक हादसा हुआ था जिसमें दसवीं कक्षा की छात्रा रिद्धिमा साहू की मौत हो गई थी। उसके बाद ट्रक की चपेट और एक्सीडेंट वाले कई मामले सामने आए हैं। ताजा मामले में ग्लोब चौक हादसे में महिला के सिर पर चोट आई है और अत्याधिक खून भी बह गया है। हादसे की सूचना के बाद भिलाई नगर पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।