Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
भिलाई। भिलाई में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहां एक चाचा अपने भतीजे को लेकर घर से लौट रहा तभी ट्रेलर की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज कर जांच में लिया है।

भिलाई। भिलाई में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहां एक चाचा अपने भतीजे को लेकर घर से लौट रहा तभी ट्रेलर की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज कर जांच में लिया है। खुर्सीपार पुलिस ने बताया कि भिलाई-3 में राम मंदिर के पास निवासी सुरेश देवांगन 53 वर्ष अपने भतीजे के यहां गुरुवार की शाम बाइक से रुआबांधा गया हुआ था।
देर शाम को भिलाई-3 लौटते समय खुर्सीपार गेट के पास रेड सिग्नल खुलने का इंतजार सुरेश कर रहा था। इस दौरान ट्रेलर सीजी 07 एए 3486 का चालक ने यू टर्न लेकर दूसरे दिशा की ओर मोड दिया। तभी सिग्नल शुरु होने से सुरेश देवांगन ट्रेलर के चपेट में आ गया। बाइक में बैठा 12 वर्षीय भतीजा हिमांशु दूसरी ओर गिर पड़ा। वहीं सुरेश देवांगन के सिर पर गंभीर चोट लगी। हिमांशु ने सुरेश देवांगन को एक कार चालक से मदद मांगी और भिलाई-3 तक लेकर गया। वहां से परिजन उसे नजदीक के अस्पताल लेकर आए। जहां उपचार के दौरान रात को सुरेश देवांगन की मौत हो गई। मृतक के दो बेटे और एक नाबालिग बेटी है।