Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

भिलाई। जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक के बाद एक फरवरी से बिना हेलमेट दो पहिया वाहन चलाने वालों पर कलेक्टर ने कार्रवाई का निर्देश दिया। कलेक्टर के निर्देश के बाद गुरुवार को दुर्ग भिलाई की सड़कों पर बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। दुर्ग भिलाई के अलग अलग चौक चौराहों पर प्वाइंट बनाकर पुलिस ने कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस ने 440 वाहन चालकों का चालान काटा गया।
यातायात पुलिस ने गुरुवार को नेशलन हाईवे एवं सेन्ट्रल एवेन्यू मार्ग पर 11 चेकिंग पाइंट बनाए। यातायात विभाग के अधिकारी एवं थाना के बल के द्वारा बिना हेलमेट धारण कर वाहन चलाने वाले के विरूद्ध विशेष अभियान चलाकर कार्यवाही किया गया उक्त कार्यवाही में बिना हेलमेट धारण कर वाहन चालन करने वाले कुल-440 वाहन चालकों के विरूद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। इसके साथ-साथ यातायात जागरूकता कार्यक्रम के तहत जेवरा सिरसा में 120 भारी वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी डीएसपी संदानंद विध्यराज के द्वारा दी गई। साथ ही नशे में एवं तेज रफ्तार की वजह से हो रही सडक दुर्घटनाओं से अवगत कराया गया और भविष्य में नशे में एवं तेज रफ्तार वाहन न चलाने की समझाईस दी गई। कार्यक्रम में उपस्थित वाहन चालको का निःशुल्क नेत्र परीक्षण कराया गया एवं चश्मा भी वितरण किया गया।