Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

भिलाई। दुर्ग पुलिस के यातायात विभाग द्वारा ओवरलोड वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई। बुधवार को हाइवे पर ट्रैफिक पुलिस ने ऐसे ऑटो व ई-रिक्शा चालकों पर कार्रवाई की जो अपने वाहन में तय सीमा से ज्यादा लोगों को बिठाकर चलाते हैं। यातायात पुलिस ने 50 ऐसे वाहनों पर कार्रवाई की। इन लोगों से यातायात पुलिस ने मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालान बनाया और दोबारा ऐसे पकड़े जाने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी।
बता दें शहर में सवारी वाहनों में ओवललोड की शिकायतें लगातार मिल रही हैं। इसे देखते हुए एसपी दुर्ग जितेन्द्र शुक्ला के निर्देश पर डीएसपी ट्रैफिक सतीष ठाकुर व संदानंद विध्यराज के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। इस दौरान यातायात जोन दुर्ग, सिविक सेन्टर, भिलाई 03 एवं आकाश गंगा जोन द्वारा ओवर लोड, बगल में सवारी बैठाना, बिना वर्दी एवं नो पार्किग में खडे ऑटो एवं ई-रिक्शा वालों पर कार्रवाई। ट्रैफिक पुलिस ने ऐसे 50 ऑटो चालको पर मोटर व्हीकल एक्ट की धाराओं के तहत कार्रवाई कर चालान वसूला।