देश में एक्टिव केस 60 हजार के पार, अब तक 27 मौतें, दिल्ली में सबसे ज्यादा…

नई दिल्ली। देश में कोरोना के मामलों में लगातार तीसरे दिन गिरावट दर्ज की गई। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 9 हजार 111 नए मरीज सामने आए हैं, जबकि 27 लोगों की मौत हुई है। वहीं एक्टिव केस का आंकड़ा 60 हजार के पार पहुंच चुका है।

नई दिल्ली। देश में कोरोना के मामलों में लगातार तीसरे दिन गिरावट दर्ज की गई। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 9 हजार 111 नए मरीज सामने आए हैं, जबकि 27 लोगों की मौत हुई है। वहीं एक्टिव केस का आंकड़ा 60 हजार के पार पहुंच चुका है। इससे पहले शनिवार को 10 हजार 93 और शुक्रवार को 10,753 नए केस दर्ज किए गए थे।

अकेले अप्रैल महीने में अब तक रोजाना के केस जोड़ लिए जाएं तो 16 दिनों में ही एक लाख से ज्यादा लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। सबसे ज्यादा 13 अप्रैल को 11 हजार से ज्यादा केस दर्ज किए गए हैं। इस दिन सबसे ज्यादा 29 मौतें भी हुई थीं। राहत की बात ये है कि 98% रिकवरी रेट के साथ मरीज ठीक हो रहे हैं। राज्यों में केरल और दिल्ली में अभी डेली केसेस सबसे ज्यादा हैं।

टॉप-5 राज्यों में 67% से ज्यादा नए केस, केरल सबसे आगे
देश में पिछले 24 घंटे में 9,111 नए कोरोना मरीज मिले। इनमें से 6,116 केस सिर्फ 5 राज्यों में मिले। ये कुल आंकड़ों का 67% से ज्यादा है।

केरल: यहां 2,287 नए केस मिले, 1,916 लोग ठीक हुए, जबकि 4 लोगों की मौत हो गई। फिलहाल यहां 19,848 एक्टिव केस हैं।

दिल्ली: यहां रविवार को 1,634 नए केस आए और 3 लोगों की मौत हो गई। इससे एक्टिव केस बढ़कर 5,297 हो गए हैं। पॉजिटिविटी रेट 29.68% हो गया है।

हरियाणा: यहां बीते दिन 839 नए केस सामने आए और 435 लोग ठीक हुए। फिलहाल राज्य में 4,142 एक्टिव केस हैं।

उत्तर प्रदेश: यहां रविवार को 706 नए केस मिले और 347 लोग ठीक हुए। फिलहाल राज्य में 3414 एक्टिव केस हैं।

महाराष्ट्र: यहां 650 नए केस आए वहीं 2 लोगों की मौत हो गई। यहां एक्टिव केस 5916 हो गए हैं। वहीं, 779 लोग कोरोना से ठीक हो गए।