Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

Assembly elections : जगदलपुर ! छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में विजय के संकल्प के साथ आज बस्तर के दंतेवाड़ा में मां दंतेश्वरी की आराधना और विशाल आम सभा के बाद भाजपा की परिवर्तन यात्रा के रथ को छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा के प्रभारी ओम माथुर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के नेतृत्व में दंतेवाड़ा से आरंभ हुई परिवर्तन यात्रा में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सांसद अरुण साव ने कांग्रेस सरकार पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार झूठ की सरकार है। बस्तर को विकास की यात्रा में फिर से शामिल करना है। 5 साल से बस्तर का विकास ठप है। बस्तर के विधायक आदिवासी भाइयों बहनों को लूटने का काम कर रहे हैं। स्वास्थ्य सुविधाओं का अकाल है। टारगेट किलिंग चल रही है। बस्तर के लोगों को प्रधानमंत्री आवास से वंचित रखा गया है। नौजवानों को रोजगार नहीं मिल रहा। यदि बस्तर के लोग बिजली, पानी, स्वास्थ्य सुविधा, सड़क चाहते हैं तो यह सिर्फ भाजपा दे सकती है। 15 साल तक भाजपा ने बस्तर को वह सब दिया है। जो कांग्रेस 50 साल में नहीं दे सकी।
Assembly elections : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ में डबल इंजन की सरकार बनाना है तो नवंबर में कमल खिलाना है, बस्तर की 12 की 12 सीट भाजपा की झोली में दें और कांग्रेस की भ्रष्टाचारी सरकार, अत्याचारी सरकार, झूठी सरकार से छुटकारा पाएं।