Assembly Manendragarh Breaking Live Updates : मतदान कराने वाले मतदान से वंचित


Assembly Manendragarh Breaking Live Updates : जानकारी के आभाव में नहीं कर पाये वोट, डिप्टी कलेक्टर दी समझाईस

Assembly Manendragarh Breaking Live Updates :  मनेन्द्रगढ़  !  एमसीबी जिले के दोनों विधानसभा मनेन्द्रगढ़ और भरतपुर सोनहत विधानसभा के जिन कर्मचारियों की ड्यूटी चुनाव कराने में लगी है उनका आज से मतदान चल शुरू हुआ. जिसके तहत 1940 लोगों को बैलेट पत्र से मतदान होना है. इस दौरान रहा मतदान करने पहुंचे भरतपुर ब्लॉक के कई कर्मचारी जानकारी के आभाव में दस्तावेज नहीं ला पाये.

  वहीँ एक साथ पहुंचे सभी कर्मचारियों की भीड़ के जमावड़ा होने के कारण परेशानी हुई और मतदान केंद्र के पास हंगामा करते नजर आये । हंगामा देख डिप्टी कलेक्टर सीएस पैकरा मौके पर पहुँच कर कर्मचारियों को समझाईस दी.

भरतपुर ब्लॉक से आये कर्मचारियों को मतदान के लिये व्यवस्था करने की बात कही। वही कई कर्मचारी इपिक कार्ड नही होने के कारण मतदान किये बगैर मतदान स्थल से चले गये. और ट्रेनिंग में सही जानकारी नहीं देने का आरोप लगाया।