जापान में फिर से PM पर हमला : इससे पूर्व के PM को गोली मारी गई थी, वैसे बच गई जान; संदिग्ध…

टोक्यो। जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा शनिवार सुबह बाल-बाल बच गए। उनकी रैली में स्मोक बम से धमाका किया गया। धमाके की आवाज सुनते ही अफरा-तफरी मच गई। सुरक्षा बलों ने फौरन PM को सुरक्षित बाहर निकाला। वहीं, संदिग्ध हमलावर को पकड़ लिया।

टोक्यो। जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा शनिवार सुबह बाल-बाल बच गए। उनकी रैली में स्मोक बम से धमाका किया गया। धमाके की आवाज सुनते ही अफरा-तफरी मच गई। सुरक्षा बलों ने फौरन PM को सुरक्षित बाहर निकाला। वहीं, संदिग्ध हमलावर को पकड़ लिया।

जापान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, PM किशिदा वाकायामा शहर में एक रैली में स्पीच देने पहुंचे थे। वो इस महीने के अंत में होने वाले उप-चुनाव के लिए अपनी पार्टी- लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार के समर्थन में भाषण देने वाले थे। उनके भाषण से पहले ही धमाका हुआ। हालांकि, पूरे घटनाक्रम के कुछ देर बाद PM किशिदा ने अपनी स्पीच पूरी की।

सुरक्षा बलों ने हमलावर को फौरन दबोचा, फिलहाल पहचान नहीं
घटना के कुछ फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इनमें लोगों को भागते हुए देखा जा सकता है। वहीं, एक फोटो में देखा जा सकता है कि रैली के दौरान मौजूद सुरक्षाकर्मी संदिग्ध हमलावर को पकड़ रहे हैं। वो भागने की कोशिश करता है, लेकिन सिक्योरिटी पर्सनल उसे जमीन पर गिरा देते हैं और उसे पकड़ लेते हैं।

पुलिस ने फिलहाल हमलावर से जुड़ी कोई जानकारी नहीं दी है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा- हमलावर की पहचान नहीं हो सकी है। हमने उसे गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। इसके बाद ही पता चल सकेगा की वो कौन है और उसने हमला क्यों किया।

चश्मदीद ने कहा- हम डर गए थे, धड़कने तेज हो गई थीं
हमले के दौरान रैली में मौजूद एक महिला ने कहा- PM किशिदा लोगों से बात कर रहे थे। वो पहुंचे ही थे कि अचानक धमाका हुआ। हम सब घबरा गए। मेरी धड़कनें तेज हो गईं। कुछ समझ नहीं आया कि एकदम से क्या हुआ। कुछ लोग कह रहे थे कि बम फेंका गया है। बस फिर सब यहां-वहां भागने लगे।

PM किशिदा ने धमाके के बाद स्पीच पूरी की
जापान टाइम्स के रिपोर्ट के मुताबिक, लोकल समयानुसार धमाके सुबह 11:30 बजे हुआ। इसके बाद करीब 1 बजे प्रधानमंत्री किशिदा ने वाकायामा शहर में अपनी स्पीच पूरी की। उन्होंने कहा- हम इलेक्शन कैंपन के बीच मौजूद है। हमें इसे जारी रखना चाहिए। इसके बाद वो उरायसु और इचिकावा शहर में भी स्पीच देने जाएंगे।