Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

नई दिल्ली। रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (WFI) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों का विरोध कर रहे पहलवानों ने आज बड़ा एलान किया है। पहलवान बजरंग पूनिया, विनेश फोगाट और साक्षी मलिक ने सोशल मीडिया पर एक बयान जारी कर कहा है कि वह अपने जीते हुए सभी मेडल को गंगा नदी में बहा देंगे।

भिलाई। छत्तीसगढ़ में जांजगीर सिटी कोतवाली पुलिस ने गाली-गलौज कर फावड़ा से हमला करने वाले 11वीं बटालियन के जवान को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम विनय चौधरी है।

नई दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट ने सीबीआई मामले में आप नेता मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका को खारिज कर दिया है। वहीं, इससे पहले सोमवार को ईडी मामले में हाईकोर्ट ने उनकी जमानत याचिका को खारिज कर दिया था। इसके बाद सिसोदिया ने जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने इस साल अपने 9 साल पूरे कर लिए हैं. इस मौके पर बीजेपी पूरे देश में अभियान चलाकर 9 सालों का लेखा-जोखा जनता के सामने रख रही है. इसी क्रम में केंद्रीय गृह मंत्री और वरिष्ठ बीजेपी नेता अमित शाह ने 9 सालों में मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाई हैं. शाह ने मोदी सरकार के 9 साल को सुरक्षा और राष्ट्रीय गौरव के वर्ष बताते हुए कहा कि आज मोदी जी के नेतृत्व में देश सुरक्षित है.

कुरनूल। आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले के पाथिकोंडा गांव से रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक मानसिक रूप से अस्थिर बुजुर्ग महिला ने अपने पति का अंतिम संस्कार घर के अंदर ही कर दिया।

रायपुर. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय छत्तीसगढ़ की ओर से आज रायपुर के नवीन विश्राम भवन में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यशाला में सभी जिलों के जिला निर्वाचन अधिकारियों, उप जिला निर्वाचन अधिकारियों और एफएलसी सुपरवाइजर्स को ईवीएम/वीवीपीएटी की एफएलसी (First Level Checking) के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया.

बिलासपुर. जिले में पुलिस अधीक्षक नशे के खिलाफ कार्रवाई और जागरुकता अभियान निजात चला रहे हैं. नशे के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है. साथ ही अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि, नशे के व्यापारियों पर कार्रवाई में कोई कोताही न बरती जाए.

रायपुर. नेशनल हाइवे 43 पर सड़क हादसा हो गया. जहां एक बाइक और कार में टक्कर हो गई. जिसमें बाइक बस से जा टकराई. इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई. वहीं एक की हालत गंभीर बताई जा रह है. हादसे से गुस्साए लोगों ने चक्काजाम कर दिया.

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में तेज आंधी तूफान के चलते एक नाव पलट गई, जिससे 2 युवक नदी में डूब गए। इनमें से एक ने तैरकर जान बचा ली। वहीं दूसरे का घटना के 45 घंटे बाद भी पता नहीं चल सका है। उसकी तलाश जारी है। मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है।

भिंड। मध्य प्रदेश के भिंड में इंडियन एयरफोर्स के अपाचे हेलिकॉप्टर की लैंडिंग कराई गई. जानकारी के मुताबिक भिंड में एयरफोर्स के अत्याधुनिक हेलीकॉप्टर अपाचे की प्रिकॉशनरी लैंडिंग हुई. यह सुबह 8:45 बजे की घटना है. अपाचे हेलीकॉप्टर में मामूली तकनीकी खराबी आ गई थी. इस वजह से प्रिकॉशनरी लैंडिंग हुई. हालांकि इस खराबी को दूर कर हेलीकॉप्टर अपने गंतव्य की ओर रवाना हुआ. राहत की बात ये है कि कहीं कोई जान माल का नुकसान नहीं हुआ.