Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

टेक डेस्क। पिछले कुछ समय से देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EVs) का चलन तेजी से बढ़ा है. इनमें भी इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की डिमांड सबसे ज्यादा है. लोग इलेक्ट्रिक स्कूटरों को माइलेज के मामले में किफायती होने के चलते काफी पसंद कर रहे हैं. इन्हीं में से एक है Ola कंपनी का स्कूटर S1 Pro.

नई दिल्ली: जाना-माना मोबाइल ब्रांड Nothing इस साल नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। लोगों को भी इसके स्मार्टफोन का इंतजार है। बता दें कि पिछले साल कंपनी ने अपना Nothing Phone (1) लॉन्च किया था, जो लोगों को खूब पसंद आया है। इस फोन में मार्केट में धूम मचा दी थी।

मुंबई। आईफा में सारा अली खान और विक्की कौशल की जोड़ी ने मिलकर धमाल मचाया, इस दौरान विक्की कौशल और सारा के आउटफिटस से लेकर उनकी कैमिस्ट्री दोनों ही लाजवाब थी। तो आइए आपको सारा और विक्की के इन लुक्स की कुछ झलकियां आपको दिखाते हैं।

नई दिल्ली: मणिपुर में एक बार फिर हिंसा भड़क गई है. रविवार को मणिपुर में ताजा हिंसा भड़कने के बाद एक पुलिसकर्मी सहित कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और 12 अन्य घायल हो गए. वहीं, पिछले महीने जातीय हिंसा में कम से कम 70 लोगों की मौत हो गई थी. मणिपुर के विभिन्न इलाकों में लोगों पर गोलीबारी और उग्रवादियों तथा सुरक्षा बलों के बीच झड़पों की अलग-अलग घटनाओं में 5 लोगों की मौत हो गई और 12 अन्य घायल हो गए. पुलिस अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी.

टेक डेस्क। इस साल सितंबर महीने में एप्पल iPhone 15 को लॉन्च कर सकती है। नया आईफोन आने की डेट जैसे नजदीक आ रही है वैसे वैसे पुराने आईफोन्स मॉडल्स की कीमतों पर भी गिरावट आती जा रही है। आईफोन 13 पर इस समय भारी भरकम डिस्काउंट ऑफर चल रहा है।

नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने सोमवार (29 मई) को जीपीएस यानी नेविगेशन सेवाओं को बढ़ाने के लिए नई पीढ़ी के सैटेलाइट नाविक को लॉन्च किया. श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से लॉन्च किए गए जीएसएलवी-एफ12 (GSLV-F12) रॉकेट पर एनवीएस-1 (NVS-1) सैटेलाइट को लगाया गया था.

कोरबा. राताखार स्थित हसदेव नदी एनीकट डैम में युवती की लाश तैरती हुई मिली है. घटना की सूचना के बाद कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची. सुबह डैम नहाने पहुंचे लोगों की नजर जब इस लाश पर पड़ी तो उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी.

कर्नाटक। कर्नाटक के कोप्पल जिले के कुश्तगी तालुक में रविवार शाम एक कार और लॉरी के बीच हुई टक्कर में दो बच्चों और एक महिला समेत छह लोगों की मौत हो गई. घटना को लेकर पुलिस ने बताया कि यह हादसा कालकेरी गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सभी मृतक विजयपुरा के रहने वाले थे और वे कार से बेंगलुरु की तरफ जा रहे थे, जबकि लॉरी तमिलनाडु से गुजरात की तरफ रवाना हुई थी.

बिलासपुर। नौकरी की तलाश कर रहे बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NTPC) ने 300 पदों पर भर्ती के लिए वैकेंसी निकाली है। इसके लिए 35 साल तक की उम्र के उम्मीदवार अपनी योग्यतानुसार पद के लिए दो जून तक ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं।

भिलाई। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में वन विभाग की महिला ठेकेदार के घर से 20 हजार रुपए और गहनों की चोरी और फिर लाखों रुपए बरामदगी के मामले में नया मोड़ आ गया है। पुलिस ने इस केस में फरार एक युवक को मध्यप्रदेश के जबलपुर से गिरफ्तार की है।