Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

कांकेर। कांकेर जिले के बड़गांव थाना क्षेत्र के मेंडरा के जंगल में बीएसएफ और पुलिस टीम के साथ नक्सलियों की मुठभेड़ हो गई हैं,नक्सल उन्मुलन अभियान के तहत मेंढरा के जंगलों में बीएसएफ एवं पुलिस की सयुक्त सर्च अभियान चलाया जा रहा है। वही नक्सलियों एवं जवानों के साथ मुठभेड़ हो गई हैं,

भिलाई। बीएसपी टाउनशिप अंतर्गत सेक्टर -2 सहित आसपास के क्षेत्र में विगत 3 वर्षों से लगातार लोहा चोरी किया जा रहा है। इसमें आमजनों के घरों मे व लोहे के सामान सहित बीएसपी एवं निगम द्वारा लगाये गये लोहे के सामान की भी चोरी की गई है। इन प्रकरणों में राजनीतिक दल से जुड़े लोग भी शामिल हैं। जिन पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

रायपुर। छत्तीसगढ़ में तबादलों का सिलसिला जारी है, वहीं राज्य शासन द्वारा भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों के नवीन पदस्थापना आदेश जारी किया गया है।

Girl Sets School On Fire: 14 साल की एक लडकी पर अपने स्कूल में आग लगाने का आरोप लगा है. उसकी इस हरकत के चलते 20 लोगों की मौत हो गई. छात्रा टीचर द्वारा फोन जब्त किए जाने से नाराज थी. मामला साउथ अमेरिकी देश गुयाना (Guyana) का है. डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार रात को महदिया सेकेंडरी स्कूल (Mahdia Secondary School) के गर्ल्स हॉस्टल में भीषण आग लग गई थी. जब तक आग बुझती तब तक 20 लोगों की मौत हो चुकी थी.

रायपुर। छत्तीसगढ़ में किरंदुल से विशाखापट्टनम तक चलने वाली पैसेंजर और नाइट एक्सप्रेस ट्रेन अब 30 मई तक जगदलपुर नहीं आएगी। केके रेल लाइन में बोड्डावारा के नजदीक प्री-नॉन इंटर लॉकिंग का कार्य किया जा रहा है। इसलिए यात्री ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। हालांकि, माल गाड़ियों की आवाजाही बरकरार रहेगी।

रायपुर। रायपुर की महिला डॉक्टर से 13 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। उसने मेट्रीमोनियल साइट पर किसी से दोस्ती की थी। इसके बाद दोनों के बीच प्यार हो गया। और फिर बात शादी तक पहुंच गई। इसके बाद से युवक ने गिफ्ट की डिमांड करने लगा। और लड़की भी समझ नहीं पाई। उसने गिफ्ट के नाम पर पैसे देने शुरू कर दिए। मामला पंडरी थाना क्षेत्र का है।

भिलाई। मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि 25 को रात्रि करीब 20:30 बजे डायल की मृत्यु 112 को इंदिरा चौक स्टेशन मरोदा में मारपीट की सूचना मिलने पर तत्काल मौक पर पहुंचने पर आहत अभिषेक नायक को गंभीर चोट आने से तत्काल उसे लेकर जिला अस्पताल दुर्ग पहुंचे जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय के बीआर अंबेडकर जैव चिकित्सा अनुसंधान केंद्र ने एक ऐसी तकनीक इज़ाद की है, जिससे किसी भी तरह के टीबी के मरीजों की बीमारी का पता महज़ घंटे भर में चल जाएगा. इस जांच किट की कीमत भी मुश्किल से 50 रुपये तक आयेगी. इस किट को पेटेंट करवाया जा चुका है.

नई दिल्ली: देसी गर्ल से लेकर ग्लोबल आइकॉन बनने तक का सफर तय कर चुकीं प्रियंका चोपड़ा आज के समय में किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। बॉलीवुड के साथ-साथ उन्होंने हॉलीवुड में भी अपने अभिनय का लोहा मनवाया है।

नॉलेज डेस्क। WhatsApp पर लगातार स्कैम्स बढ़ते जा रहे हैं. इससे कई लोगों के अकाउंट से पैसा उड़ गया है या फिर उन्होंने लालच में अपना पैसा गंवा दिया है. अब ऐप एक नए अपडेट पर काम कर रहा है, ताकि यूजर अपने फोन की सुरक्षा कर सकें.