Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

रायगढ़. लैलूंगा से रायगढ़ जा रही सिटी बस पलटने से 2 लोगों की मौत हो गई है. स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए हॉस्पिटल पहुंचाया. सुबह 7 बजे लैलूंगा से निकली बस घरघोड़ा चारभांटा मोड़ के पास बस पल्टी.

रायपुर. प्रदेश में पंजीकृत राशनकार्डधारी सभी सदस्यों का आधार नंबर प्रस्तुत करने की समय-सीमा 30 जून तक निर्धारित किया गया है. खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने इस संबंध में प्रदेश के सभी कलेक्टरों को पत्र जारी कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए है.

नई दिल्ली: ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा विश्व एथलेटिक्स द्वारा जारी ताज़ा पुरुष भाला फेंक रैंकिंग में अपने करियर में पहली बार विश्व के नंबर एक खिलाड़ी बन गए हैं. चोपड़ा 1455 अंकों के साथ शीर्ष पर रहे. वह ग्रेनाडा के विश्व चैंपियन एंडरसन पीटर्स (1433) से 22 अंक आगे रहे.

बिलासपुर। बिलासपुर पुलिस ने पिछले दिनों हुई महज 20 हजार रुपए और दो सोने के हार की चोरी के रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा किया है. इस वारदात को अंजाम देने वाले चोरों तक जब पुलिस पहुंची तो उनकी भी आंखे फटी की फटी रह गई, क्योंकि चोरों के पास से करीब 45 लाख रूपए के कैश और गहने मिले. मामला यही खत्म नहीं हुआ.

महासमुंद. ट्रैफिक पुलिस द्वारा अवैध वसूली और मारपीट के आरोपों को लेकर ट्रक चालको ने NH 53 पर चक्काजाम कर दिया है. ट्रक चालकों ने छछान पहाड़ी के पास जाम कर दिया है. चालकों का आरोपी है कि यातायात पुलिस ट्रक ड्राइवरों से अवैध वसूली करती है.

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और पार्टी नेता राहुल गांधी इन दिनों अलग तेवर में नजर आ रहे हैं। कभी राहुल दिल्ली की सड़कों पर घूमते दिखते हैं तो कभी कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान घर-घर जाकर लोगों से मिलते दिखे। राहुल गांधी की ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हुए थे।

नई दिल्ली। देश के सभी बैंकों और भारतीय रिजर्व बैंक की 19 क्षेत्रीय शाखाओं में आज यानी मंगलवार से दो हजार रुपये के नोट बदले जा रहे हैं। रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा, लोगों के पास चार महीने का वक्त है। आराम से बैंक जाएं और नोट बदलें। घबराने की जरूरत नहीं है। बैंकों के पास पर्याप्त पैसा है। दास ने कहा, बैंकों की शाखाओं में भीड़ लगने की आशंका नहीं है।

रायपुर। छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर भद्रादी कोत्तागुड़म पुलिस ने 10 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से 5 माओवादी बीजापुर जिले के रहने वाले हैं। इनके पास से एक ट्रैक्टर कॉर्डेक्स वायर और करीब 500 डेटोनेटर बरामद किया गया है।

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी पड़ने के साथ यहां तापमान 47 डिग्री के करीब पहुंच गया है। दिन के समय में हालात सबसे ज्यादा खराब है। सोमवार को धमतरी जिला सबसे ज्यादा गर्म रहा। यहां टेंपरेचर 46.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यहां सीजन में पहली बार हीट वेव चली है।

ऋषिता का कहना है कि विद्यार्थी के लिए मानसिक स्वास्थ्य के साथ शारीरिक स्वास्थ्य का बेहतर रहना जरूरी है, इसलिए वे रोजाना एक घंटे वर्कआउट करती थी। समय पर सोने और खाने का विशेष ध्यान रखती थी।