Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

रायपुर. छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है,जिसमे 12वीं में रायगढ़ की विधि भोसले ने टॉप किया है, तो वहीं 10वी जशपुर के राहुल यादव ने टॉप किया है. सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर छात्रों को बधाई दी है और कहा कि हेलीकॉप्टर तैयार है. टॉपर्स को सीएम भूपेश बघेल ने हेलीकॉप्टर राइड कराने की घोषणा की थी.

नई दिल्ली: ताइवानी कांट्रेक्ट मैन्यूफैक्चरर फॉक्सकॉन ने बेंगलुरु में 300 एकड़ जमीन खरीदी है। इस जमीन पर एपल के आईफोन बनाने की फैक्ट्री लगाई जाएगी। बेंगलुरु के देवनहल्ली इलाके में इस जमीन के लिए कंपनी ने 300 करोड़ रुपये खर्च किए हैं।

टेक डेस्क। गूगल क्रोम पूरी दुनिया में सबसे ज़्यादा इस्तेमाल किए जानें वाला वेब ब्राउज़र है. यूज़र्स के एक्सपीरिएंस को बेहतर बनाने के लिए और परफॉर्मेंस को बूस्ट करने के लिए कंपनी इसमें एक से बढ़ कर एक फीचर पेश किया जाता है. लेकिन इसपर एक ऐसा फीचर है, जिसे बहुत कम लोग जानते होंगे. क्रोम में एक ऐसा फीचर दिया जाता है जिससे कि वेब पेज काफी फास्ट खुले.

रायपुर. छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है. स्कूल शिक्षा मंत्री डॉक्टर प्रेससाय सिंह टेकाम मंडल के सभागार में 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजे घोषित घोषित किये. 10वीं कक्षा के रिजल्ट में छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के छात्र राहुल यादव ने टॉप किया है. वहीं 12वीं कक्षा में रायगढ़ जिले की विधि भोसले ने टॉप किया है.

नॉलेज डेस्क। देश की महिलाएं खुद का बिजनेस शुरू करने के मामले में भी कहीं आगे हैं। इस मामले में दुनिया की टॉप-5 इकोनॉमी वाले देशों में अमेरिका के बाद हम दूसरे नंबर पर हैं। आबादी में हमसे लगभग बराबरी पर खड़े चीन से तुलना करें तो पिछले साढ़े 3 साल में अपना बिजनेस शुरू करने वाली महिलाओं की तादाद चीन के मुकाबले भारत में दोगुने से भी ज्यादा है।

भिलाई। दुर्ग जिला के धमधा थाना अंतर्गत कल शाम एक मामुली विवाद के चलते आज सुबह लगभग साढ़े 8 बजे एक युवक की पत्थर से मार कर हत्या कर दी गई। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने मौके का मुआयना कर तत्काल फरार आरोपी को पकड़ने जाल बिछाया और अभी अभी उसे धरदबोचा है।

इस्लामाबाद: पाकिस्तान में राजनीतिक घमासान मचा हुआ है। पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की गिरफ्तारी से कराची से लेकर लाहौर और रावलपिंडी तक हालात बेहद खराब हैं। पहले से ही आर्थिक संकट में घिरा मुल्क एक बड़ी मुसीबत में आ गया है। कई लोग यह सवाल करने लगे हैं कि इन हालातों में पाकिस्तान के पास जो परमाणु बम हैं उनका क्या होगा।

नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस के मौके पर सुप्रीम कोर्ट देशवासियों को बड़ी सौगात देने जा रहा है। भारत के मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ ने बुधवार को घोषणा की कि गणतंत्र दिवस से इलेक्ट्रॉनिक सुप्रीम कोर्ट रिपोर्ट्स (ई-एससीआर) परियोजना अब विभिन्न भारतीय अनुसूचित भाषाओं में शीर्ष अदालत के फैसले प्रदान करना शुरू कर देगी। उन्होंने कहा कि अभी सभी फैसले अंग्रेजी में होते हैं इसलिए 99.9 प्रतिशत नागरिक समझ नहीं पाते।

रायपुर. 5 मई से राजधानी रायपुर में ट्रेनों का मेगा ब्लॉक (Mega Block) चल रहा है जिसके चलते यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. आज मेगा ब्लॉक (Mega Block) का सातवां दिन था. वहीं आपको बता दें कि आज मेगा ब्लॉक की समाप्ति का आखिरी दिन है.

रायपुर। स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम आज 10 मई को दोपहर 12 बजे छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा दसवीं एवं बारहवीं की मुख्य परीक्षा 2023 का परीक्षा परिणाम शिक्षा मण्डल के सभागृह में घोषित करेंगे।