@dmin

@dmin

कर्नाटक में सोनिया ने ‘संप्रभु’ शब्द का इस्तेमाल, बीजेपी ने चुनाव आयोग से की शिकायत

नई दिल्ली: बीजेपी ने कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की शिकायत चुनाव आयोग से की है. केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव की अगुवाई में बीजेपी प्रतिनिधिमंडल ने आयोग से मुलाकात की. भूपेन्द्र यादव ने आरोप लगाया है कि कर्नाटक में चुनाव प्रचार के दौरान सोनिया गांधी ने संप्रभु शब्द का जानबूझकर प्रयोग किया था. इनका टुकड़े-टुकड़े गैंग का एजेंडा है,  भारत को कमजोर करने का एजेंडा है.

Swiggy और Zomato से भी सस्ता मिल रहा खाना, इस तरीके से करना होगा ऑर्डर

नई दिल्ली: देश ऑनलाइन फूड डिलीवरी (Online Food Delivery) बिजनेस काफी तेजी से आगे बढ़ रहा है. Swiggy और Zomato जैसे कई ऑनलाइन फूड सर्विस प्रोवाइडर कंपनियां आपको घर बैठे पसंदीदा खाना आर्डर करने की सुविधा दे रही है. आप इन कंपनियों के ऐप के जरिये कुछ ही मिनटों में अपना मनपसंद खाना मंगाकर उसका लुत्फ़ उठा सकते हैं. 

भिलाई के एनके इंडस्ट्री में लगी भीषण आग, 85 लाख का नुकसान

भिलाई। दुर्ग में एक कबाड़ की फैक्ट्री में सोमवार तड़के आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल की तीन फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और 4 घंटे की कड़ी मसक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इधर फैक्ट्री संचालक ने आग से 85 लाख रुपए का नुकसान होने का दावा किया है, जो कि पुलिस के गले नहीं उतर रहा है। पुलिस का उससे माल के बिल और दस्तावेज मांगे गए हैं।

Hina Khan ने टाइट ड्रेस पहन कराया बोल्ड फोटोशूट, फैंस ने कहा…

मुंबई। एक्ट्रेस हिना खान ने टीवी और फिल्म इंडस्ट्री में काम किया है और अपनी एक्टिंग से लोगों का ध्यान खींचा है। इसके साथ ही हिना खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी ग्लैमरस तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।

मकान पर क्रैश होकर गिरा मिग-21, 3 महिलाओं की मौत, 5-5 लाख का मुआवजा

जयपुर। भारतीय वायुसेना का मिग-21 लड़ाकू विमान (MIG-21 Crash) सोमवार (8 मई) की सुबह राजस्थान के हनुमानगढ़ के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया. विमान ने सूरतगढ़ से उड़ान भरी थी. एयरक्राफ्ट एक मकान पर जा गिरा, जिसके कारण तीन लोगों की मौत हो गई. वहीं, पायलट ने पैराशूट की मदद से विमान से कूदकर अपनी जान बचाई. 

LIC की इस पॉलिसी में मिलती है एकमुश्त निवेश की सुविधा, जानें क्या हैं मैच्योरिटी बेनिफिट्स

इनफो न्यूज। जीवन बीमा निगम की जीवन आज़ाद पॉलिसी एक नॉन-लिंक्ड, नॉन-पार्टिसिपेटिंग और एकल प्रीमियम प्लान है. यह उन व्यक्तियों के बीच लोकप्रिय पॉलिसी है जो एकमुश्त रकम का निवेश करना चाहते हैं और जीवन बीमा कवरेज के साथ गारंटीड रिटर्न प्राप्त करना चाहते हैं.

किंग चार्ल्स की ताजपोशी में कॉन्सर्ट में सोनम कपूर ने दी ऐसी स्पीच, उड़ रहा मजाक

नई दिल्ली। सोनम कपूर हाल ही में किंग चार्ल्स के राज्याभिषेक में शामिल हुईं। यह फंक्शन बहुत बड़ा इवेंट था, इसमें काफी नामचीन हस्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। किंग चार्ल्स के ऐतिहासिक राज्याभिषेक के एक दिन बाद रविवार, 7 मई को विंडसर कैसल में टॉम क्रूज और पुसीकैट डॉल्स के निकोल शेर्जिंगर भी राज्याभिषेक समारोह में शामिल हुए। इस बीच,समारोह में दिया गया सोनम कपूर का एक भाषण सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसका लोग जमकर मजाक उड़ा रहे हैं।

यूट्यूबर मनीष कश्‍यप को NSA पर राहत और जमानत के लिए हाई कोर्ट जाएंगे

पटना: यूट्यूबर मनीष कश्यप को सोमवार को सुप्रीम कोर्ट से भी राहत नहीं मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु में प्रवासी मजदूरों के फर्जी वीडियो प्रसारित करने के आरोपी मनीष कश्यप की याचिका पर सुनवाई करते हुए उन्हें हाई कोर्ट जाने का निर्देश दिया।

चीन को चुनौती देने भारत अरब देशों में बड़ा रहा रेल नेटवर्क, ये देश हैं शामिल

नई दिल्ली। सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात समेत कई खाड़ी देशों में जल्द भारत की बनाई ट्रेन दौड़ सकती है। इस परियोजना को लेकर अमेरिका, भारत, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों के बीच एक बैठक भी हुई है। बताया जा रहा है कि भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल भी इसी बैठक का हिस्सा बनने के लिए सऊदी अरब गए हैं।

चक्रवाती तूफान मोका का होगा यहां असर, अलर्ट जारी, हो सकती है बारिश

रायपुर। बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान ‘मोका’ बन रहा है। चक्रवाती तूफान यास के बाद अब मोका को लेकर बंगाल में अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग चक्रवात की दिशा और इसके लैंडफॉल पर नजर रखे हुए। चक्रवात की आशंका के बीच कोलकाता में कंट्रोल रूम खोले गये हैं और चक्रवाती तूफान से जुड़े पहलुओं पर गहरी नजर रखी जा रही है।