Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा में बड़ी नक्सल मुठभेड़ हुई है। सुकमा पुलिस की डीआरजी टीम ने ऑपरेशन को अंजाम दिया है। खुद सुकमा एसपी सुनील शर्मा ने ऑपरेशन को लीड किया है। आपको बता दें कि आज अलसुबह हुई इस मुठभेड़ में 8 लाख का इनामी नक्सलियों का एलओएस कमांडर मड़कम एर्रा को मारने का दावा किया गया है। इस मुठभेड़ में तीन लाख की इनामी महिला नक्सली पोडियम भीमे को भी मार गिराने का दावा पुलिस द्वारा किया गया है।

भिलाई। दुर्ग जिले में रहकर नीट की तैयारी करने वाले छात्र ने परीक्षा से एक दिन पहले फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। परिजनों का कहना है कि उनका बेटा खुदकुशी नहीं कर सकता है, पुलिस को मामले की गंभीरता से जांच करनी चाहिए। मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे को सील करके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।

रक्सौल। रक्सौल शहर से सटे सीमावर्ती पंटोका गांव के वार्ड नम्बर सोलह स्थित एक पोखरा से शनिवार दोपहर चार टीन बम को पुलिस ने बरामद किया। बम को उस वक्त बरामद किया गया जब मछली मारने के लिए लोग उतरे थे व कचरा को साफ कर फेंक रहे थे।

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर से बड़ी खबर सामने आई है. न्यायधानी में गैंगवार की वारदात हुई है. पुरानी रंजिश के कारण दो गुटों में जमकर मारपीट हुई है. तारबाहर थाना क्षेत्र के पुराना बस स्टैंड की घटना है. घटना देर रात की बताई जा रही है. घटना का CCTV फुटेज सामने आया है. मैडी ग्रुप और अकबर खान ग्रुप के बीच जमकर धारदार हथियार चला है. एक दूसरे को दौड़ा दौड़ाकर गैंगवार की घटना अंजाम को दिया जा रहा है.

नई दिल्ली: रियलमी ने भारतीय बाजार में जाना-माना नाम बन चुका है। वहीं इसके C-सीरीज के नए स्मार्टफोन्स काफी पसंद किए जा रहे हैं। यह स्मार्टफोन Realme C55 है। इसमें कम कीमत में दमदार डिजाइन और बेहतरीन फीचर्स मिलते हैं। अब कंपनी ने इस स्मार्टफोन को नए रेनफॉरेस्ट कलर में पेश कर दिया है।

इंफाल: मणिपुर में हुई जातीय हिंसा में मरने वालों की संख्या बढ़कर 54 हो गई है। इंफाल घाटी में शनिवार को जनजीवन सामान्य होता नजर आया क्योंकि दुकानें और बाजार फिर से खुले और सड़कों पर कार भी चलती दिखीं। अधिकारियों ने बताया कि सभी प्रमुख क्षेत्रों और सड़कों पर सेना की अतिरिक्त टुकड़ियों और केंद्रीय पुलिस बल के जवानों की तैनाती के साथ सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है।

नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर पहलवानों का धरना-प्रदर्शन कई दिनों से जारी है. धरने पर बैठे पहलवान डब्ल्यूएफआई के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं. अब पहलवानों के इस प्रदर्शन में संयुक्त किसान मोर्चा की एंट्री हो गई है. एसकेएम ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन कर रहे महिला पहलवानों के समर्थन में एक राष्ट्रव्यापी आंदोलन की घोषणा की है.

भिलाई। डाक्टरों को भगवान का दूसरा रूप कहा जाता है, लेकिन छत्तीसगढ़ के भिलाई तो डॉक्टरों ने संवेदनहीनता की सारी हदें ही पार कर दीं। दरअसल, शंकरा मेडिकल कालेज के डाक्टरों की अमानवीयता के चलते में एक नवजात बच्चे ने तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया।

टेक डेस्क। वनप्लस के को-फाउंडर कार्ल पेई की कंपनी नथिंग अपने दूसरे फोन Nothing Phone 2 को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। हाल ही में कंपनी ने आधिकारिक दौर पर फोन का पोस्टर जारी किया था। अब लॉन्च से पहले ही Nothing Phone 2 की कीमत और स्पेसिफिकेशन की जानकारी सामने आ गई है।

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इस वक्त रेलवे ने मेगा ब्लॉक लिया है। रायपुर से गुजरने वाली कई ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। कुछ ट्रेनों का स्टॉपेज बदलकर दूसरे स्टेशनों में शिफ्ट कर दिया गया है। जिसके चलते यात्रियों को भागदौड़ करनी पड़ती है। दैनिक भास्कर की टीम जब रायपुर के आउटर में उरकुरा रेलवे स्टेशन में पहुंची तब यहां ट्रेनों की टाइमिंग और स्टॉपेज को लेकर यात्री एक स्टेशन से दूसरे स्टेशन भटकते दिखाई दिए।