Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

रायपुर। वनडे वर्ल्डकप 2023 की मेजबानी भारत को मिली है. ताजा खबर ये है कि सभी मैच भारत के ही 13 शहरों के मैदानों में होंगे. अच्छी बात ये कि एक मैच की मेजबानी रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम को भी मिली है. पूल स्टेज का मैच यहां खेला जाएगा. जबकि पाकिस्तान के मैच के लिए भी मैदान की घोषणा कर दी गई है.

भिलाई। भिलाई में एक और सुसाइड का मामला सामने आया है। दिन दयाल कॉलोनी खमरिया में एलआईसी एजेंट व प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करने वाले शक्स की तीन से चार दिन पुरानी सड़ी गली लाश फांसी पर लटकी मिली है। लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना पुलिस को आसपास के लोगो ने कमरे से बदबू आने पर दी थी।

भाटापारा। शहर थाना पुलिस के द्वारा डाकघर में पदस्थ उप डाकपाल को अपने परिचितों से मिलकर लाखो रुपए की धोखाधड़ी कर रकम गायब करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार शहर थाना भाटापारा के अपराध क्रमांक 19/23 धारा 420,409, 467, 468,471, 34 भादवि के फरार आरोपी दौलत सिंह ठाकुर पिता भाउसिंह ठाकुर उम्र 52 साल साकिन संतोषी चौक कुशालपुर रायपुर को गिरफ्तार करने में मिली सफलता।

रायपुर. प्रदेश के डेढ़ लाख छात्र रविवार को नेट (NEET Exam 2023) की परीक्षा देंगे. इसके लिए प्रदेश के 13 जिलों में केंद्र बनाए गए हैं. इस परीक्षा के बाद प्रदेश के 13 मेडिकल कॉलेज में छात्र-छात्राएं प्रवेश ले सकेंगे. रायपुर के लगभग 15 हजार छात्र समेत प्रदेशभर के करीब डेढ़ लाख स्टूडेंट्स नीट का पेपर (NEET Exam 2023) देंगे.

लाई। नगर निगम प्रशासन भिलाई में 31 मई तक वित्तीय वर्ष 2023-24 का संपत्ति कर जमा करने वाले करदाताओं को सवा 6 फीसदी की छूट का ऐलान कर दिया गया है। निगम आयुक्त रोहित व्यास ने टैक्स कलेक्शन में तेजी लाने एवं राजस्व में बढ़ोतरी के लिए राजस्व और संपत्ति कर विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर यह ऐलान किया है। उन्होंने टैक्स वसूलने वाली एजेंसी एसपीएस के कार्यों की भी समीक्षा की है।

मुंबई। NCP का नया अध्यक्ष चुनने के लिए 16 सदस्यीय कोर कमेटी की शुक्रवार को मुंबई में मीटिंग हुई। सूत्रों के मुताबिक, मीटिंग में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रफुल्ल पटेल ने पवार का इस्तीफा खारिज करने के लिए प्रस्ताव पेश कर उनसे फैसला वापस लेने का अनुरोध किया। कमेटी के बाकी सदस्यों ने भी इस प्रस्ताव का समर्थन किया और पवार का इस्तीफा नामंजूर कर दिया।

मणिपुर। मणिपुर में भड़की हिंसा के बाद बिगड़े हालातों पर नजर बनाए रखने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार (5 मई) को होने वाला कर्नाटक दौरा रद्द कर दिया है. सूत्रों के मुताबिक, मणिपुर के हालातों को गंभीरता से लेते हुए केंद्रीय गृह मंत्री ने कर्नाटक दौरा रद्द करने का फैसला लिया है.

नई दिल्ली। भारत के तनावपूर्ण रिश्तों के बीच विदेश मंत्रियों की एससीओ परिषद की बैठक के लिए पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो भारत दौरे पर हैं। सत्र को संबोधित करते हुए बिलावल की मौजूदगी में एस जयशंकर ने खूब सुनाया।

रायपुर। राजधानी रायपुर में होर्डिंग घोटाला का बड़ा मामले सामने आया है। नगर निगम के अफसरों ने एड एजेंसियों से पैसे लेकर जहां मन में आया वहां पोल लगवाकर होर्डिंग लगवा दी। इतना ही नहीं, रायपुर के माता सुंदरी स्कूल के सामने चौराहे पर एक ठेकेदार को काम देकर वहां अपनी मर्जी से चौराहा बनवा दिया।

दुर्ग। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशानुरूप जिले के युवाओं को रोज़गार दिलाने जिला प्रशासन लगातार प्रयासरत है। कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा के निर्देशन में बी.आई.टी दुर्ग में सृजन रोज़गार मेला 2023 का आयोजन कल किया गया। जिला प्रशासन, जिला रोज़गार कार्यालय और कौशल विकास प्राधिकरण के समन्वयन से इस आयोजन हेतु विभिन्न क्षेत्रों से कुल 11 नियोक्ताओं को आमंत्रित किया गया। जिसमें से 10 नियोक्ता इस आयोजन में शामिल हुए।