Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

जगदलपुर। नारायणपुर में दो समुदायों के बीच हुए विवाद के बाद जेल भेजे गए 12 भाजपाइयों की आज रिहाई होगी. भाजपाइयों की रिहाई पर नारायणपुर के पूर्व विधायक व पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने खुशी जताई है.

दंतेवाड़ा. जिले में नक्सलयों ने वारदात को अंजाम दिया है. नक्लसलियों द्वारा लगाई की आईईडी से डीआरजी के 11 जवान शहीद हो गए हैं. घटना अरनपुर की बताई जा रही है. घटना की पुष्टि एसपी ने की है. वहीं हादसे के बाद सीएम बघेल ने घायल जवानों के शहीद होने पर दुख जताया है.

दुर्ग. दुर्ग से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। यहां दुर्ग पुलिस ने एक सौ 14 पैकेट ब्राउन शुगर के साथ आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। दुर्ग सीएसपी ने कहा कि ‘हारेगा नशा, जीतेगा दुर्ग’ अभियान के तहत यह बड़ी कार्रवाई की गई है। नशे के कारोबारियों पर दुर्ग पुलिस द्वारा निरंतर कार्रवाई की जा रही है।

रायपुर. CM के भेंट-मुलाकात कार्यक्रम स्थल के बाहर BJP कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया. जिसके बाद विरोध प्रदर्शन कर रहे भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लेकर गाड़ी में बैठाकर किसी अज्ञात स्थान पर ले गए. जानकारी के अनुसार, भाजपा कार्यकर्ता बूढ़ेश्वर मंदिर चौक में मुख्यमंत्री के काफिले को काले झंडे दिखाने की तैयारी में थे.

हेल्थ डेस्क। इस प्रश्न का एक ‘जनरल उत्तर’ देना बहुत कठिन है। यह स्त्री, पुरुष, प्रोफेशन, आयु और इतना ही नहीं पर्सन-टु-पर्सन डिपेंड करता है। ऐसा इसलिए क्योंकि हर आदमी की ऐलर्जीस, फ़ूड को रेस्पॉन्ड करने का तरीका, और बचपन से डाली गई आदतें जिसके लिए हमारी बॉडी ट्यून हो चुकी होती है, सभी कुछ अलग होता है।

नई दिल्ली। मॉरिस गैरेज मोटर इंडिया यानी MG ने बुधवार को अपनी इलेक्ट्रिक कार कॉमेट लॉन्च कर दी। इसकी कीमत 7.98 लाख रुपए से शुरू है। MG की ये सबसे सस्ती, छोटी और एंट्री लेवल इलेक्ट्रिक कार है। ये टाटा की टियागो EV से भी करीब 50 हजार रुपए सस्ती है। इसका प्रोडक्शन गुजरात के हलोल प्लांट में शुरू हो चुका है। MG ZS EV के बाद MG की यह दूसरी EV है।

कवर्धा. जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है. जहां एक तेज रफ्तार पिकअप दलदली के पास पलट गई. घटना इतनी भयानक थी कि मौके पर ही एक की मौत हो गई. वहीं 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया.

सोशल डेस्क। कोई बैंड बाजा नहीं, पटाखों की आवाज नहीं, कोई समारोह नहीं. इस दुल्हन की बारात में सिर्फ दो छोटे बच्चे मौजूद थे- एक 11 साल की लड़की और एक 9 साल का लड़का. लाल साड़ी, हाथों में चूड़ियां और माथे पर टीका पहने इस दुल्हन के चेहरे की मुस्कुराहट किसी नूर से कम नहीं लग रही थी.

पंजाब : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को अंतिम श्रद्धांजलि दी। पीएम के साथ मनोहर लाल खट्टर भी श्रद्धांजलि देने पहुंचे। बादल का पार्थिव शरीर शिरोमणि अकाली दल के मुख्य दफ्तर सेक्टर 28 चंडीगढ़ में रखा गया है। बादल के पार्थिव शरीर को अकाली दल के झंडे में लपेटा गया है।

दुर्ग. प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना-जलग्रहण विकास घटक-2.0 अंतर्गत जलग्रहण प्रकोष्ठ सह डाटा केंद्र जिले में WCDC लेवल पर कई पदों के लिए दावा-आपत्ति आमंत्रित का प्रकाशन किया गया है। उक्त से संबंधित पोस्टिंग से लेकर पैसों की डिमांड की जा रही है, जिसे जिम्मेदारों ने भ्रामक करार दिया है। साथ ही ऐसे तत्वों से बचने की बात कही है।