Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के बिरनपुर गांव में दो समुदायों में भड़के तनाव को लेकर हेट स्पीच मामले में पुलिस सख्त है। रायपुर पुलिस ने हेट स्पीच मामले में भाजपा नेता पर कार्रवाई की है। पुलिस ने भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष शुभांकर द्विवेदी के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में गुरुवार को एक अनोखी शादी हुई है। यहां दूल्हा बारात लेकर लड़की के घर नहीं, बल्कि अस्पताल पहुंचा। यहीं पर दोनों ने परिजन, डॉक्टर और हॉस्पिटल स्टाफ के सामने 7 फेरे लिए हैं। जिसकी चर्चा अब पूरे प्रदेश में हो रही है। हर कोई इस शादी की तारीफ कर रहा है।

रायपुर। राज्य में वन विभाग द्वारा वन अपराधों की रोकथाम के लिए अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इस तारतम्य में विगत दिवस दुर्ग वन मंडल अंतर्गत जामुल और खुर्सीपार भिलाई में अवैध रूप से संचालित दो आरा मशीनों को सीलकर उनके संचालकों के विरूद्ध कार्रवाई की जारी है। इनमें आर.एस. टिम्बर, लवकुश नगर-जामुल और सियाराम फर्नीचर मार्ट बापू नगर खुर्सीपार-भिलाई शामिल है।

महासमुंद. महानदी के जल बंटवारे को लेकर 40 साल से छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच विवाद की स्थिति निर्मित है. दोनों राज्यों के दावों का परीक्षण करने नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) की टीम आज सुबह रायपुर-महासमुंद के निसदा बांध पहुंची. यहां निरीक्षण के बाद टीम समोदा बैराज के लिए रवाना हुई.

रायपुर. राजधानी से लगे ग्राम मोतिमपुर खुर्द में एक घर से 3 शव बरामद मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. युवक ने अपनी पत्नी और चार साल के बेटे की हत्या कर खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पत्नी और बेटे का शव बिस्तर पर पड़ा था. वहीं पति का शव फांसी से लटका हुआ मिला है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है.

भिलाई। भिलाई में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहां एक चाचा अपने भतीजे को लेकर घर से लौट रहा तभी ट्रेलर की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज कर जांच में लिया है।

नई दिल्ली, जेएनएन। माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट ट्विटर (Twitter) ने 21 अप्रैल को एक बड़ा बदलाव कर तहलका मचा दिया। शुक्रवार को ट्विटर से कई वेरिफाइड अकाउंट से ब्लू टिक हटा दिए गए। इस लिस्ट में राजनेताओं, अभिनेताओं, पत्रकारों समेत मशहूर हस्तियों तक, कई अलग-अलग इंडस्ट्री के लोग शामिल है।

IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मौजूदा सत्र का डिजिटल प्रसारण का अधिकार जियो सिनेमा के पास है. दर्शक जियो सिनेमा के ऐप और वेबसाइट पर आईपीएल का मजा बिलकुल मुफ्त में उठा सकते हैं. अब जियो सिनेमा ने आईपीएल के 16वें सत्र के लिए भारत और मुंबई इंडियन्स के कप्तान रोहित शर्मा को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है.

रायपुर. पीसीसीएफ संजय शुक्ला को रेरा चेयरमैन बनाए गए हैं. इसका आदेश आज आवास एवं पर्यावरण विभाग छग शासन के संयुक्त सचिव जितेंद्र कुमार शुक्ला ने जारी किया है. संजय शुक्ला अखिल भारतीय वन सेवा से वीआरएस लेंगे.

रायपुर. छत्तीसगढ़ के राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने लंबी खींचतान के बाद आखिरकार आरक्षण संशोधन विधेयक को राज्य सरकार को लौटा दिया है. इससे कांग्रेसनीत प्रदेश सरकार को बड़ा झटका लगा है. साथ ही प्रदेश में आरक्षण लागू नहीं होने से विभिन्न विभागों में नई नियुक्ति व भर्ती प्रक्रिया अटकी हुई हैं, उस पर भी संकट के बादल मंडराने लगे हैं.