Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद में एक कुवांरी लड़की ने मां बनने पर बच्चे को 10वीं मंजिल से फेंक दिया। नवजात की हत्या के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। लड़की ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि वह विदेश गई थी और वहां अफेयर हो गया था। इस दौरान उसने लवर के साथ संबंध बनाए, जिससे वह प्रेग्नेंट हो गई थी।

टेक डेस्क। शाओमी ने कुछ दिन पहले चीन में हुए शाओमी 13 अल्ट्रा स्मार्टफोन के लॉन्च इवेंट में फोन के साथ ढेर सारे प्रोडक्ट्स को लॉन्च किया था। इसी इवेंट में कंपनी ने अपनी नई शाओमी पैड 6 टैबलेट सीरीज को भी लॉन्च किया था। सीरीज में शाओमी पैड 6 और शाओमी पैड 6 प्रो मॉडल शामिल है, जो लॉन्च के बाद प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध हो गए थे।

गुजरात: गुजरात के गोधरा में 2002 में साबरमती एक्सप्रेस में आग लगाने वाले 8 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दे दी है. उम्रकैद की सजा काट रहे लोगों को कोर्ट से राहत मिली है. ये सभी दोषी 17 से 20 साल की सजा काट चुके हैं. वहीं सुप्रीम कोर्ट ने चार दोषियों को फिलहाल जमानत देने से इनकार कर दिया. इनको निचली अदालत ने फांसी की सजा दी थी, लेकिन बाद में हाईकोर्ट ने उम्रकैद में तब्दील कर दिया था.

नई दिल्ली: सिविल सेवा दिवस के मौके पर नई दिल्ली में सिविल सेवकों को संबोधित कर रहे हैं. इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को कहा कि आप सभी को सिविल सेवा दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं. इस साल का सिविल सेवा दिवस बहुत अधिक महत्वपूर्ण हैं.

नारायणपुर। बस्तर संभाग में नक्सलियों का उत्पात लगातार जारी है। इस वक्त बस्तर संभाग के नारायणपुर जिले से बड़ी खबर आ रही है। यहां नक्सलियों ने जिले के कापसी और फरसगांव आमदई माइंस में खड़े ट्रक को आग के हवाले कर दिया। बीते दिनों के आंकड़ों पर नजर डालें तो विगत तीन महीने से नारायणपुर में नक्सली घटनाओं में बढ़ोत्तरी हो गई है।

पुंछ। पुंछ में सेना के वाहन पर हमले में शामिल आतंकी भाटादूड़ियां के घने जंगल में पहले से ही छिपे थे। उन्होंने जिस प्रकार से घात लगाकर हमला किया उससे प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आ रही है कि हमलावरों ने पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू -कश्मीर के इलाके से पहले ही घुसपैठ कर जंगल में पनाह ले रखी थी।

भिलाई। अवैध पोस्टर एवं बैनर लगाने वालों के खिलाफ भिलाई निगम ने अभियान छेड़ दिया है। भिलाई निगम के संयुक्त दल द्वारा वैशाली नगर जोन 2 क्षेत्र अंतर्गत आने वाले कुरूद, कालीबाड़ी, गौरव पथ इत्यादि क्षेत्रों में संपत्ति विरूपण के तहत कार्यवाही की गई। इस दौरान पोल में लगे हुए सभी पोस्टर एवं बैनर को निकाल कर जब्ती बनाई गई।

नई दिल्ली। नौकरीपेशा हो या कारोबारी, कभी न कभी लोन लेने की जरूरत सभी को पड़ती है। लेकिन लोन पाना इतना आसान भी नहीं है। यह एक लंबी-चौड़ी प्रक्रिया है और कई बार तो लोगों को काफी मशक्कत के बाद भी बेहतर ब्याज दरों पर वांछित लोन नहीं मिल पाता है या फिर इस राह में उन्हें तमाम मुश्किलों को सामना करना पड़ता है।

आस्था। अक्षय तृतीया 22 अप्रैल को है. इस दिन विवाह के साथ गृह प्रवेश, सगाई, मुंडन और यज्ञोपवित आदि शुभ संस्कार भी किए जा सकते हैं. माना जाता है कि यह दिन इतना शुभ होता है कि यह हर किसी के जीवन में सौभाग्य और सफलता लाता है. इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा के साथ शुभ चीजों जैसे सोना-चांदी की खरीदारी करने से कभी धन के भंडार खाली नहीं होते, वहीं आर्थिक तंगी दूर होती है.

नई दिल्ली। साकेत कोर्ट में शुक्रवार सुबह वकील की ड्रेस में आए व्यक्ति ने एक महिला पर फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपित ने महिला पर 4 गोलियां चलाई हैं। कुल पांच राउंड फायरिंग की गई थी जिसमें से चार राउंड महिला के ऊपर की गई है वहीं एक गोली वकील अजय सिंह चौहान को लगी है। फिलहाल महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।