Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

भिलाई। साहू समाज को भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने एक और बड़ी सौगात दी है। छावनी क्षेत्र के साहू समाज के लोगों के लिए एक भव्य सर्व सुविधा युक्त साहू समाज का भवन बनाया जाएगा। इसके लिए आज भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भूमि पूजन कार्यक्रम में साहू समाज के सभी पदाधिकारियों की उपस्थिति में समाज के वरिष्ठ जनों के साथ मिलकर विधायक देवेंद्र यादव ने भूमि पूजन किया।

तखतपुर. एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक महिला के साथ उसके ही रिश्तेदारों ने सामूहिक दुष्कर्म किया है. वहीं घटना के बाद पुलिस ने मामले के 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है.

राजनांदगांव। जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई है, जबकि पांच लोग घायल है. बताया जा रहा है कि बस और ट्रैक्टर में जोरदार भिड़ंत हो गई. जिससे बस के ड्राइवर और हेल्पर की मौत हो गई. वहीं घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है. ये घटना तुमड़ीबोड चौकी क्षेत्र में हुई है.

इनफो डेस्क। परमाणु ऊर्जा विभाग में सरकारी नौकरी के इच्छुक स्नातक उम्मीदवारों के लिए काम की खबर। भारत सरकार के परमाणु ऊर्जा विभाग के क्रय एवं भंडारण निदेशालय द्वारा ग्रुप सी के पदों के अंतर्गत जूनियर पर्चेज असिस्टेंट / जूनियर स्टोरकीपर के 65 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की गई है।

नई दिल्ली। देश में कोरोना के मामलों में लगातार तीसरे दिन गिरावट दर्ज की गई। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 9 हजार 111 नए मरीज सामने आए हैं, जबकि 27 लोगों की मौत हुई है। वहीं एक्टिव केस का आंकड़ा 60 हजार के पार पहुंच चुका है।

सोशल डेस्क। डेटिंग एप्स इन दिनों काफी आम हैं, लोग अपने लिए एक परफेक्ट पार्टनर ढूंढने के लिए इन एप्स का सहारा लेते हैं. अपने लिए परफेक्ट मैच पाने के लिए लोग अपने बायो में अपने बारे में और अपनी पहचान शॉर्ट में बताते हैं. इसमें अपनी पसंद, नापसंद, शौक, उम्र और आप किसी व्यक्ति में क्या देख रहे हैं, शामिल हो सकते हैं.

भिलाई। जेवरा सिरसा चौकी अंतर्गत एक युवक ने कल शाम अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। जिस समय उसने फांसी लगाई घर में कोई नहीं था। उसके माता पिता दोनों काम पर गए थे। जेवरा सिरसा चौकी पुलिस मामले की जांच कर रही है।

वॉशिंगटन। अमेरिका के अल्बामा राज्य के डेडविले में रविवार को फायरिंग के दौरान 6 नाबालिगों की मौत हो गई। 20 लोग घायल हुए। ज्यादातर घायल नाबालिग ही हैं। घटना एक टीनएजर की बर्थडे पार्टी के दौरान हुई। 6 नाबालिगों के शव मैदान में देखे गए। आरोपी भी नाबालिग बताया जा रहा है।

नॉलेज डेस्क। समाज के अपराधियों को न्यायपालिका जेल की सजा सुनाती है. जेल में कैदियों के खान-पान से लेकर रहने तक के लिए कई सख्त नियम होते हैं. जिनका पालन करना होता है. आपने कई फिल्मों में देखा होगा कि जेल के कैदियों को कपड़े भी एक जैसे ही दिए जाते हैं.

नई दिल्ली। कर्नाटक में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी को एक और बड़ा झटका लगा है. टिकट न मिलने के कारण कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार बीजेपी से इस्तीफा देकर कांग्रेस में शामिल हो गए हैं. एक दिन पहले ही उन्होंने बीजेपी से इस्तीफा दिया था.