Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक ऐतिहासिक फैसले के तहत गृह मंत्रालय ने सीएपीएफ (CAPFs) के लिए हिंदी और अंग्रेजी के अलावा 13 क्षेत्रीय भाषाओं में कांस्टेबल (GJ) परीक्षा आयोजित करने को मंज़ूरी दे दी है.

बलौदाबाजार। सिमगा थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में एक की मौत हो गई. कोयला से भरा ट्रक कार के उपर गिरने से कार में सवार एक की मौके पर ही मौत हो गई. कार मे तीन लोग सवार थे. सभी कोरबा से रायपुर जा रहे थे. तभी ये हादसा हो गया. यह घटना लिमतरा के रमेश ढाबा के पास की है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना की जांच में जुट गई है.

टोक्यो। जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा शनिवार सुबह बाल-बाल बच गए। उनकी रैली में स्मोक बम से धमाका किया गया। धमाके की आवाज सुनते ही अफरा-तफरी मच गई। सुरक्षा बलों ने फौरन PM को सुरक्षित बाहर निकाला। वहीं, संदिग्ध हमलावर को पकड़ लिया।

भिलाई। कौशल विकास व प्लेसमेंट कैंप के लिए दुर्ग में मोबिलाइजेशन और विस्तार के लिए नगरी निकाय और जनपद स्तर क्लस्टर बनाया जाएगा। साथ ही अगले महीने मई के पहले हफ्ते में बड़े स्तर पर प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जाएगा। काउंसलर और क्लस्टर टीम सिटी और अर्बन लेवल पर जा कर यूथ को नवीन ट्रेड की जानकारी के साथ ही प्रशिक्षण भी देंगे। इसके अलावा यूथ को ट्रेनिंग के द्वारा मल्टी स्किल्ड बनाया जाएगा।

रायुर। 15 अप्रैल जैसे ही केंद्र सरकार की मुफ्त राशन योजना की अंतिम तिथि नजदीक आई, मुफ्त राशन प्राप्त करने वालों में उत्सुकता थी कि क्या सरकार प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (PMGKAY) को बंद कर देगी या उसका विस्तार करेगी।

रायपुर। नफरती भाषण (हेट स्पीच) के मामले में भारतीय जनता पार्टी के आठ नेताओं को कांग्रेस की शिकायत पर पुलिस ने नोटिस जारी किया है. पुलिस की कार्रवाई पर भाजपा ने पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा इससे घबराने वाली नहीं. हम जवाब देंगे.

धमतरी. राइस मिल में काम के दौरान चलनी में फंसने से एक युवती की मौत हो गई. मृतिका का नाम मंगोती मंडावी 20 वर्ष है और वह धनोरा केशकाल की रहने वाली थी. पुलिस हादसे की जांच में जुटी है. यह मामला अर्जुनी थाना इलाके के सांकरा गांव का है.

भिलाई। छत्तीसगढ़ में बीते 24 घंटों में 209 नए मरीज मिले हैं। प्रदेश में अब एक्टिव मरीजों की संख्या 1395 पहुंच गई है। बलौदाबाजार जिले में एक मरीज की मौत भी हुई है। रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, राजनांदगांव में एक्टिव मरीजों की संख्या 100 के पार है। जबकि पॉजिटिविटी दर 13.78 फीसदी हो गई है।

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के बीच एक बार फिर से मौसम (Weather) ने करवट बदली है. शनिवार सुबह से ही रायपुर समेत अन्य जिलों में बादल छाए हुए हैं. अचानक बदले मौसम से अधिकतम व न्यूनतम तापमान में कोई विशेष प्रभाव नहीं पड़ेगा. मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ हिस्सों में अंधड़ के साथ हल्की बारिश और वज्रपात की संभावना जताई है.

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज 14 अप्रैल को राजधानी रायपुर और भिलाई में आयोजित डॉ. बाबा साहेब भीमराव आम्बेडकर जयंती कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री श्री बघेल निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 14 अप्रैल को दोपहर 12 बजे रायपुर के डॉ. आम्बेडकर चौक में आयोजित डॉ. बाबा साहेब आम्बेडकर जयंती कार्यक्रम में शामिल होंगे।