Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

रायपुर. शहर के अग्रसेन धाम से लेकर फुण्डहर होते हुए देवपुरी तक की सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही पर आगे भी रोक जारी रहेगी. शहर वासियों को सुगम और सुरक्षित यातायात की सुविधा देने के लिए कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर भुरे ने इस संबंध में नया आदेश जारी किया है।

जांजगीर। तमाम जागरूकता कार्यक्रमों और अभियानों के बाद भी समाज में कई बार ऐसे मामले आते हैं कि यह सोचना पड़ जाता है कि कहीं न कहीं आज भी ऐसी कमियां हैं, जिन्हें सुधारने में अभी और समय लगेगा। दरअसल, एक ऐसा ही मामला सामने आया हैं।

नई दिल्ली। Smartphone की बैटरी हर यूजर के लिए मायने रखती है। यही वहज है कि हर यूजर स्मार्टफोन की बैटरी की खास देखभाल के लिए तमाम तरह की बातें फॉलो करता है।
हालांकि, कई बार यूजर स्मार्टफोन की बैटरी से जुड़ी ऐसी टिप्स को फॉलो कर रहा होता है, जिनका हकीकत से दूर-दूर तक कोई वास्ता नहीं होता। यानी बैटरी से जुड़े कुछ बातें केवल और केवल मिथ होती हैं।

भिलाई। भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय जगत प्रकाश नड्डा जी के निर्देशानुसार एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्य के नेतृत्व में,भारतीय जनता युवा मोर्चा ने भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस 6 अप्रैल से भारत रत्न डॉ भीम राव अम्बेडकर जी की जन्म जयंती 14 अप्रैल तक, सामाजिक न्याय सप्ताह मानने का निर्णय लिया गया।

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में दो बच्चों की लड़ाई से उपजे विवाद ने अब तक 3 लोगों की जान ले ली है. ऐसे में गांव सहमा हुआ है. इन सबके बीच बिरनपुर ग्राम पंचायत के सरपंच ने बाहरी दखल पर नाराजगी जताई है.

नई दिल्ली। भारत के सबसे उम्रदराज अरबपति और आनंद महिंद्रा के चाचा केशव महिंद्रा का 99 साल की उम्र में आज 12 अप्रैल 2023 को निधन हो गया है. उन्होंने 99 साल की उम्र में अंतिम सांस ली है. इसकी जानकारी INSPACe के अध्यक्ष पवन के गोयनका ने अपने ट्विटर हैंडल पर दी है.

नई दिल्ली, टेक डेस्क। अमेरिका की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी OpenAI एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। कंपनी यूजर्स को हजारों डॉलर का ईनाम देने की बात से सुर्खियों में बनी हुई है। OpenAI ने यह दावा किया है कि पॉपुलर चैटबॉट मॉडल ChatGPT में किसी बग की कोई गुंजाइश नहीं है।

नई दिल्ली। दिल्ली के इंडियन स्कूल को परिसर में बम होने की धमकी मिली है. एक ईमेल के जरिए यह धमकी दी गई है. ईमेल मिलने के बाद से हड़कंप मच गया है. स्कूल एडमिनिस्ट्रेशन से बृजेश नामक व्यक्ति ने इस बात की जानकारी पुलिस को दी.

रायपुर। राज्य शासन के स्वास्थ्य विभाग ने देश और प्रदेश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए सभी जिलों को इससे बचाव और रोकथाम के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। विभाग ने कोरोना के संभावित मरीजों के सैंपल की जांच में तेजी लाने को कहा है।

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने अंबेडकर जयंती पर राष्ट्रीय अवकाश घोषित करने की घोषणा की है। केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय अवकाश घोषित करते हुए कहा है कि डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती पर छुट्टी देशभर में छुट्टी रहेगी। वही शासकीय कार्यालय-स्कूल भी बंद रहेंगे।