Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

नई दिल्ली। मॉनसून 2023 के सामान्य रहने का अनुमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मंगलवार को मॉनसून का पूर्वानुमान जारी किया। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय और IMD ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि साउथवेस्ट मॉनसून (जून से सितंबर) के बीच देशभर में दीर्घकालिक औसत (LPA) के 96% बारिश होने के आसार हैं।

भिलाई। तीन थानों में पुरानी भिलाई, नंदिनी व कुम्हारी के दुकान एवं ज्वेलरी शॉप में शटर उठाकर चोरी की वारदात करने वाले मुख्य आरोपी को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। घटित नकबजनी के 03 मामलों का खुलासा भी हुआ है।

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई समय-समय पर शिवनाथ इंटक वेल के संसाधनों का संधारण कार्य करता रहा है। गर्मी के दिनों को देखते हुए अब निगम ने पहले से ही इंटक वेल के संधारण कार्य को करने की ठानी है, ताकि आने वाले गर्मी के दिनों में शुद्ध पेयजल प्रदाय किया जाता रहे तथा सुचारू रूप से पानी लोगों को मिलता रहे।

जांजगीर चांपा। मुखबिर सूचना मिला की बस स्टैंड मेऊभाठा थाना पामगढ़ के पास वृंदा उर्फ संजू रत्नाकर निवासी भिलौनी नकली नोट रखकर खपाने के लिए घूम रहा है सूचना पर गवाहों को साथ लेकर रेड कार्यवाही किया गया।

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बेमेतरा के बिरनपुर मामले में बड़ी घोषणा की है. सीएम भूपेश बघेल ने बिरनपुर में दिवंगत 22 वर्षीय युवक के परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी और 10 लाख की सहायता राशि देने का ऐलान किया है.

बेमेतरा। बेमेतरा के बिरनपुर से लगे हुए कोरवाय गांव में दो युवकों के शव मिले हैं। इनके सिर पर चोट के निशान है, लिहाजा माना जा रहा है कि यह हत्या का मामला है। इस इलाके में पिछले तीन दिन से दो समुदायों के बीच तनाव चल रहा है। इसके बाद पूरे क्षेत्र को छावनी में बदल दिया गया है। गांवों में आना-जाना रोक दिया गया है और गली-गली में बैरिकेडिंग है।

रायपुर। राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र के एक कमरे से पुलिस ने युवक को युवती की लाश के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों लिव इन में रह रहे थे। कमरे से जब तेज बदबू आई तो पड़ोसियों ने मकान मालिक और फिर पुलिस को सूचना दी।

नई दिल्ली। राजस्थान में अपनी ही सरकार के ख़िलाफ़ सचिन पायलट का अनशन शुरू हो गया है. कांग्रेस का कहना है कि सचिन पायलट का अनशन पार्टी विरोधी और हितों के ख़िलाफ़ है. हालांकि, सचिन पायलट का ये कदम राजस्थान सरकार के लिए चुनौती साबित हो सकता है, क्योंकि राज्य में करीब 8 महीने बाद चुनाव हैं.

रायपुर.छत्तीसगढ़ के स्कूली बच्चों के लिए भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा वित्तीय साक्षरता विषय पर अखिल भारतीय क्विज प्रतियोगिता का आयोजन अप्रैल माह के तीसरे सप्ताह से किया जा रहा है। इस क्विज में शासकीय और म्यूनिसपल स्कूलों के 8वीं, 9वीं और 10वीं कक्षा के विद्यार्थी हिस्सा लेंगे।

भिलाई। नगर निगम भिलाई के 9 भाजपा पार्षदों को नोटिस जारी हुआ है। यह नोटिस दुर्ग संभागायुक्त की ओर से जारी हुआ है। जिसमें कहा गया है कि, “क्यों न सदन में अमर्यादित व्यवहार के लिए आपकी बर्खास्तगी कर दी जाए…?” हालांकि, उन्हें नोटिस का जवाब देने के लिए कहा गया है।