Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

अहमदाबाद। गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन (GCMMF) ने शनिवार को राज्य में अमूल दूध की कीमत में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। बता दें कि दिसंबर 2022 में राज्य विधानसभा चुनाव के बाद से दूध की कीमतों में पहली बार वृद्धि की गई है।

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव एवं प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय की सहमति से भाजपा महिला मोर्चा छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने शनिवार को जिला अध्यक्ष की घोषणा की गई है।

दुर्ग। ग्राम नगपुरा से कल जिस 6 माह के बालक का अपहरण हुआ था । उसका शव आज नगपुरा तालाब से बाहर निकाला गया है। नागपुरा चौकी पुलिस के द्वारा मासूम के मां की रिपोर्ट पर से कल ही अपराध पंजीबद्ध किया था ।

मुंबई। इंडिगो फ्लाइट में एयर होस्टेस से छेड़छाड़ करने पर मुंबई पुलिस ने गुरुवार को स्वीडन के एक नागरिक को गिरफ्तार किया। उस पर आरोप है कि उसने नशे की हालत में एयर होस्टेस का हाथ पकड़ लिया। रोके जाने पर उसने एक यात्री के साथ मारपीट की और जमकर हंगामा किया।

रायपुर। लंबे समय से कोरिया के जनपद पंचायत बैकुंठपुर में मुख्य कार्यपालन अधिकारी विनय कश्यप को हटाए की मांग की जा रही थी। जनपद पंचायत में आधे जनपद सदस्यों ने सीईओ पर गैर जिम्मेदाराना व्यवहार का आरोप लगाया था। इस मामले को लेकर जनपद पंचायत अध्यक्ष ने भी सीईओ को हटाने के लिए मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा था। मुख्यमंत्री के संज्ञान में आने के बाद तत्काल प्रभाव से सीईओ को हटा दिया गया।

जगदलपुर। जगदलपुर में कांग्रेस की मशाल रैली के दौरान कांग्रेस के आठ कार्यकर्ता झुलस गए। आग की चपेट में आने से कार्यकर्ताओं के चेहरे, हाथ-पैर समेत शरीर के कई अंग जल गए। सभी को शहर के महारानी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां इनका इलाज जारी है।

नारायणपुर। नारायणपुर जिले से बैलाडीला तक संचालित होने वाली बस्तर ट्रैवल्स की यात्री बस को आज सुबह नक्सलियों ने आग के हवाले कर दिया। इस घटना को अंजाम देने के पहले बस में सवार सभी यात्रियों को नक्सलियों ने बाहर निकाल दिया।

रायपुर। भाटापारा स्थित भाजपा नेता के घर में घुसकर 20-30 लोगों ने उन पर और उनके बेटे पर जानलेवा हमला कर दिया, जिसके बाद इलाज के दौरान नेता की मौत हो गई और उनके बेटे का इलाज चल रहा है।

नई दिल्ली। आज से नए फाइनेंसियल ईयर 2023-24 का आगाज हो चुका है. इसलिए कई ऐसे नियमों में बदलाव हुआ है, जिसका असर सीधे आपकी जेब पर पड़ेगा. टैक्स से लेकर सेविंग स्कीम तक के नियम बदले हैं.

रायपुर। छत्तीसगढ़ में ED की कार्रवाई लगातार जारी है। कल देर रात आबकारी विभाग के दफ्तर में भी ED का छापा पड़ा और वहां भी टीम दस्तावेजों को खंगालती रही। दूसरी तरफ ईडी की एक और टीम ने कल रात शहर के 7-8 बड़े शराब कारोबारियों को अपने दफ्तर बुला पूछताछ की है।