Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

जशपुर। लगभग 3 साल पहले आरक्षक से हुए मारपीट के मामले में बीजेपी नेता और वर्तमान जशपुर जनपद उपाध्यक्ष राजकपूर राम उर्फ रामू को न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी अनिल कुमार चौहान ने 2 वर्ष की सजा से दंडित किया है।

भिलाई। 21 मार्च की घटना में प्रार्थिया कु. निशा पोर्ते निवासी आशा नगर थाना मोहन नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई की 18 मार्च को शाम 04:30 बजे के करीब अपनी नानी के घर बालोद पूरे परिवार के साथ अपने घर ताला बंद करके गये हुये थे।

अहमदाबाद। गुजरात हाई कोर्ट से शुक्रवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बड़ा झटका लगा। हाई कोर्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की डिग्री और स्नातकोत्तर डिग्री प्रमाणपत्र प्रस्तुत करने की आवश्यकता नहीं है।

दुर्ग। दुर्ग जिले में सड़क किनारे युवक की लाश संदिग्ध अवस्था में मिली है। आशंका जताई जा रही है कि, युवक की हत्या कर लाश को फेका गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम सिगोला भाठागांव राजनांदगांव निवासी 19 वर्ष संजू साहू, कुछ माह से निकुम स्थित मोहित इलेक्ट्रनिक में बाइडिंग का काम सीखने आया करता था।

भिलाई। नगर निगम भिलाई का बजट भारी हंगामे के बीच बहुमत के आधार पर पास कर दिया गया है। विपक्ष लगातार चर्चा की मांग करते रहा। महापौर नीरज पाल ने शहर विकास के लिए 76035.39 लाख रुपए रखे हैं, इससे ही विभिन्न क्षेत्रों में विकास किया जावेगा।

राजनांदगांव। महापौर हेमा देशमुख ने राजनांदगांव नगर निगम का वर्ष 2023-24 के लिए बजट प्रस्तुत किया. भाजपा पार्षद दल के विरोध-प्रदर्शन के बीच कांग्रेस पार्षद दल के साथ महापौर हेमा देशमुख ने ‘मोदी-अदानी भाई-भाई’, ‘लोकतंत्र बचाओ’, ‘भूपेश बघेल जिंदाबाद’ का नारा लगाते हुए अपने कार्यकाल का चौथा बजट 22 लाख 45 हजार रुपए के घाटे का पेश किया.

दुर्ग। दुर्ग जिले से हादसे की बड़ी खबर सामने आ रही है। जिले के ग्राम भरने के आगे मंगला गौरी मंदिर से पहले दुर्ग बेमेतरा रोड पर मोटरसाइकिल के सामने गाय के आने से एक्सीडेंट हो गया है। जिसमें एक महिला की मौत हो गई है।

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में एक साथ 6 लोगों की मौत की खबर से सनसनी फैल गई है। आपको बता दें कि नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली के शास्त्री पार्क में एक घर में गुरुवार रात परिवार के 8 लोगों में से 6 की दम घुटने से मौत हो गई है।

भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई शहर को पूरे भारत एजुकेशन हब के नाम से जाना जाता है और काफी फेमस है। इसे और आगे बढ़ाने में प्रशासन की तैयारी चल रही है।

रायुपर। छत्तीसगढ़ में आज कोरोना संक्रमण के कुल 15 नए मामलों की पुष्टि की गई है। राज्य में आज सर्वाधिक 7 केस रायपुर जिले से मिले है।