Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

रायपुर. ऑल इंडिया होम्योपैथिक रिसर्च समिट 18 और 19 मार्च को नागपुर महाराष्ट्र बर्नेट होमियोपैथिक प्राइवेट लिमिटेड द्वारा आयोजित किया जाएगा. इस आयोजन में सभी होम्योपैथिक चिकित्सकों को उनके योगदान के लिए सम्मानित भी किया जाएगा.

ऑफिस में कर्मचारियों को कई तरह की छुट्टी दी जाती हैं। इसमें सिक लीव, ईएल और सीएल शामिल होती हैं। लेकिन कई बार ऑफिसों में काम के दबाव के बीच लोगों को छुट्टियां नहीं मिल पाती हैं। पिछले दिनों सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हुई थी। इसमें ट्विटर (Twitter) की एक कर्मचारी ऑफिस में बिस्तर लगाकर सोते हुए दिख रही थी।

महाराष्ट्र के तत्कालीन राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को उद्धव सरकार से विश्वास मत हासिल करने को कहना गलत था। लेकिन, अब हो ही क्या सकता है? सुप्रीम कोर्ट के इस सवाल पर उद्धव ठाकरे की शिवसेना का पक्ष रख रहे वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि उद्धव सरकार को बहाल किया जाए।

बिलासपुर। बिलासपुर जिले के तखतपुर नगर पालिका के BJP पार्षद व नेता प्रतिपक्ष ने धरना-प्रदर्शन करते हुए CMO ऑफिस और अध्यक्ष के दफ्तर में कालिख पोत दी, जिसके बाद उनके खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

रायुपर। छत्तीसगढ़ में पहली बार थर्ड जेंडर के लोगों को पेंशन दी जाएगी। समाज कल्याण विभाग की ओर से अभी तक बुजुर्गों, परित्यक्त, दिव्यांग (बौने भी), निराश्रितों और विधवाओं को ही इस तरह की पेंशन दी जा रही थी। अब राज्य सरकार ने अब थर्ड जेंडर वालों को भी पेंशन देने का फैसला किया है।

गरियाबंद। मैनपुर आदिवासी विकासखंड मैनपुर क्षेत्र के दूरस्थ वनांचल के ग्रामों में बदहाल शिक्षा व्यवस्था किसी से छिपा नहीं है बावजूद इसके व्यवस्था ठीक करने के बजाय संबंधित शिक्षा विभाग के अधिकारी मामले के सामने आने पर लीपापोती करने की कोशिश करते हैं ऐसे एक नहीं दर्जनों मामले पूर्व में मैनपुर विकासखंड क्षेत्र में देखे गए हैं, जिसके कारण शिक्षा व्यवस्था में सुधार होने के बजाय व्यवस्था बिगड़ती जा रही है,

पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है. जिसमें 10 निरीक्षक और 13 उप निरीक्षक सहित कुल 23 पुलिसकर्मियों का तबादला किया है.

ईटानगर: अरुणाचल प्रदेश में भारतीय सेना के चीता हेलीकॉप्टर क्रैश में दोनों पायलट शहीद हो गए। पायलटों की पहचान लेफ्टिनेंट कर्नल वीवीबी रेड्डी और मेजर जयंत ए के रूप में हुई है। दुर्घटनास्थल से दोनों का शव बरामद कर लिया गया है। रक्षा प्रवक्ता ने इसकी पुष्टि की। गौरतलब है कि अरुणाचल प्रदेश में बोमडिला के पश्चिम में मांडला के पास गुरुवार सुबह सेना का एक चीता हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम ने एक फिर करवट बदली है। तेज धूप के बाद आज गुरुवार को सुबह से राजधानी रायपुर समेत प्रदेशभर में बादल छाए रहे। वहीं रायपुर और बिलासपुर के कई इलाकों में बारिश हुई। कई जिलों में ओले भी गिरे। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

पलारी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बिनौरी के माउंट लिट्रा स्कूल के समीप भीषण सड़क हादसा हो गया है. जिसमें कार और बाइक की टक्कर में बलौदा बाजार निवासी बाइक सवार व्यवसाई की मौत हो गई है. वहीं साथ बैठी महिला घायल हो गई है.