@dmin

@dmin

फ्लाईओवर के नीचे बनेगी सुव्यवस्थित पार्किंग, अधिकारियों के साथ चेम्बर प्रतिनिधिमण्डल ने किया स्थल निरीक्षण

चेम्बर के प्रदेश महामंत्री अजय भसीन ने जानकारी देते हुए बताया कि चेम्बर द्वारा लंबे समय से जीई रोड पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर के नीचे पार्किंग व्यवस्था बनाने की मांग की जा रही थी। उन्होंने बताया कि शहर के पावर हाउस एवं सुपेला आकाशगंगा सहित जीई रोड के लगे बाजारों में पार्किंग की समस्या बहुत ज्यादा है, ऐसे में फ्लाईओवर के नीचे पार्किंग व्यवस्था हो जाने से न केवल व्यापारियों बल्कि आमजनों को भी बहुत राहत मिलेगी।

सीए ब्रांच ने किया नए उत्तीर्ण चार्टर्ड एकाउंटेंट्स का अभिनंदन, दिये टिप्स

भिलाई सीए ब्रांच के अंतर्गत सिकासा के द्वारा नए उत्तीर्ण चार्टर्ड एकाउंटेंट के लिए अभिनंदन समारोह का आयोजन सीए भवन सिविक सेंटर में किया गया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में दिल्ली पब्लिक स्कूल के प्राधानाचार्य प्रशांत वशिष्ठ, एवं सुश्री पुरवा रोजिंदर, प्रसिद्ध कार्पोरेट ट्रेनर उपस्थित थे, जिन्होंने सभी नए चार्टर्ड एकाउंटेंट को शुभकामनाएं दीं।

Youngistaan Cup 2023, नॉकआउट राउंड के पहले मैच में इंदौर की धमाकेदार जीत, ओपनर्स ने पहली गेंद से बढ़ाया दर्शकों का उत्साह

Youngistaan Cup 2023, नॉकआउट राउंड के पहले मैच में इंदौर की धमाकेदार जीत, ओपनर्स ने पहली गेंद से बढ़ाया दर्शकों का उत्साह

Youngistaan Cup 2023- क्वालीफाइंग लीग के अंतिम दौर ने इन टीमों ने मारी बाजी, पहुंची सेमीफाइनल में

समिति के युवा शाखा अध्यक्ष मनीष पाण्डेय स्वयं मैदान में उपस्थित रहे औऱ सभी खिलाड़ियों सहित उपस्थितजनों को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने खिलाड़ियों के साथ मैदान में क्रिकेट भी खेला और उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान समिति की महिला सदस्यों के साथ अन्य पदाधिकारियों ने मैदान की सफाई भी औऱ सभी को स्वच्छता का संकल्प लेने की अपील की।

छत्तीसगढ़ में फिर से ईडी की रेड, इनके ठिकानों पर पहुंचे अधिकारी

छत्तीसगढ़ में एक आईएएस, राजनेता और कांग्रेस के पूर्व विधायक समेत कई कारोबारियों के ठिकानों पर ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) की टीम ने दबिश दी है। ईडी की टीम सुबह छह बजे रायपुर व भिलाई स्थित अफसरों, नेताओं और व्यापारियों के ठिकानों पर पहुंची।

स्वच्छता को बनायें आदत, तभी होकर स्वच्छ भिलाई का सपना साकार – पाण्डेय

युवाओं औऱ समिति के सदस्यों के इस सराहनीय कार्य के लिए समिति के युवा विंग अध्यक्ष मनीष पाण्डेय ने भी सबकी पीठ थपथपाई औऱ साधुवाद दिया। उन्होंने कहा कि सफाई हम सबका कर्तव्य है और हमें इसे अपनी आदत बनाना है ताकि हम सब मिलकर भिलाई को एक बार फिर से स्वच्छ बना सकें। इस दौरान मैदान में उपस्थित अतिथियों द्वारा खिलाड़ियों को छक्का लगाने पर नगद पुरूस्कार भी दिये गये।

चेम्बर प्रतिनिधिमण्डल मिला एसपी से, औद्योगिक क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था दुरूस्त करने की मांग

औद्योगिक क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं के मद्देनजर भिलाई चेम्बर ने एसपी से भेंटकर सुरक्षा व्यवस्था दुरूस्त करने की मांग की।

रेलवे का कार्यालय अधीक्षक गिरफ्तार, रेलवे का 1.8 करोड़ उड़ाए सट्टे में

1.8 करोड़ के गबन के मामले की एफआईआर के बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तत्काल कार्यालय अधीक्षक पालीवाल को गिरफ्तार कर लिया। उसके मोबाइल से ऑनलाइन पेमेंट की डिटेल में पांच सटोरियों के नाम सामने आए हैं। इन पांचों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक पूछताछ में पालीवाल ने बताया है कि उसने इन सटोरियों के अलावा अपने रिश्तेदारों के खाते में भी पैसे डाले हैं।

रणजी ट्राफी- पृथ्वी का तिहरा शतक, बनाया यह रिकार्ड

पृथ्वी का स्कोर रणजी ट्रॉफी में किसी ओपनर का सबसे बड़ा स्कोर भी है। उन्होंने त्रिपुरा के समित गोहेल का रिकॉर्ड तोड़ा। गोहेल ने 2016 में 359 रन की नाबाद पारी खेली थी।

Auto Expo Delhi – मारूति ने पेश की अपनी EV मॉडल, देखें तस्वीरें…

मारुति का दावा है कि सुजुकी की बनाई नई SUV में परफॉर्मेंस के साथ एडवांस्ड कनेक्टिविटी फीचर्स मिलेंगे। मारुति की तरफ से इलेक्ट्रिक व्हीकल की यह पहली पेशकश है। नई SUV के प्रेजेंटेशन के लिए कंपनी ने मेटावर्स का इस्तेमाल किया। मारुति ने इलेक्ट्रिक SUV प्रोडक्शन के लिए 10 हजार करोड़ रुपए का निवेश करने का ऐलान किया है।