Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

भिलाई। बोलबम सेवा एवं कल्याण समिति द्वारा इस बार बाबा की बारात को पिछले 15 वर्षों से और भी ज्यादा भव्य रूप देने का प्रयास किया जा रहा है। समिति द्वारा इसी तैयारियां जोर-शोर से की रही हैं। आयोजन में चार चांद लगाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है। बारात के लिए 31000 आमंत्रण कार्ड छपवाए गए हैं जो शहर भर में बांटें जाएंगे। इसकी शुरुआत भी हो चुकी है। रविवार को बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति के अध्यक्ष व नगर निगम भिलाई के उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह के साथ महिलाओं ने कार्ड वितरण किया।
इस दौरान जवाहर मार्केट, फल मंडी, लिंक रोड, कैंप-1, कैंप-2, नंदिनी रोड, पावर हाउस और चंद्रा-मौर्या चौक में कार्ड वितरण किया गया। दया सिंह ने बताया कि जब व्यापारियों के पास कार्ड लेकर गए तो उनके अंदर अलग ही उत्साह देखने को मिला। सभी इस दिन का इंतजार कर रहे थे कि कब कार्ड मिले और कब बाराती बने। दया सिंह ने बताया कि 8 मार्च को प्रदेश का सबसे भव्य भोले बाबा की बारात निकलेगी। देशभर से अलग-अलग मनमोहक झांकी आएंगी। वहीं भोले बाबा का श्रृंगार होगा। दया सिंह ने कहा कि, महाशिवरात्री के लिए तैयारी जोरशोर से चल रही है।
मध्यभारत का ऐतिहासिक कार्यक्रम
दया सिंह ने कहा कि मध्यभारत का ऐतिहासिक कार्यक्रम भिलाई में ही होता है। महिलाओं ने कार्ड वितरण से पहले हल्दी-चावल लगाना शुरू किया। 8 मार्च को भोले बाबा की बारात निकलेगी। हथखोज इंदिरा नगर से बाबा की बारात निकाली जाएगी। भोले बाबा की बारात व्यवस्थित व भव्य रूप से निकालने के लिए अलग-अलग समितियों का गठन किया है। महिलाएं पीला चावल और हल्दी-कुमकुम कार्ड में लगा रही हैं। महिलाओं में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है।
कार्ड वितरण में यह रहीं शामिल
कार्ड वितरण के दौरान कार्ड वितरक महिला समीति में मंजू मिश्रा, प्रभा कुशवाहा, मधु कुमारी, पुष्पा सिंह, हेमलता बिसाई, लक्ष्मी चौहान, पुष्पा राव, राज कली देवी, बेबी शर्मा, बिलोतिन जायशवाल, शुशीला देवी, राधा देवी, नीतू गुप्ता, तारिणी शर्मा, रजविन्दर कौर, अनीमा शाहा, माया दास, प्रीती शर्मा, बबली समा, दिशा, अंजली पटेल, लक्ष्मीदेवी, सेवती, गुहियादेवी, सुभद्रा, सरस्वती, सुल्लावती, श्रीमति, सोहिला, देविका बाई, दुलेश्वरी वाई, सती बाई, कमला, तारा, विभा देवी, पूजा, रिंकी पटेल, गुरुमती, अन्नू बघेल, शकुन्तला शर्मा, रानी, मीरा जायसवाल, पी लता, पी नंदिनी, प्रेमा तिवारी, मुन्नी देवी, ज्योति चौधरी, राधा चौधरी, संगीता तिवारी समेत अन्य मौजूद रहें।