Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

Balrampur Breaking बलरामपुर। शादीशुदा महिला को बहला फुसलाकर ऑफिस ले जाने के बहाने जंगल में दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को राजपुर पुलिस ने जशपुर जिले के बगीचा से गिरफ्तार किया है तथा आगे की कार्रवाई शुरू कर दिया है।
Balrampur Breaking 27 जुलाई को माइक्रो फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी द्वारा महिला को ऑफिस ले जाने का बहाना बनाकर बाइक पर बैठाकर ले जाने के दौरान कुर्मी जंगल में उसने इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया था, तब से ही महिला बेहद डरी हुई थी, कल उसने परिवारजनों की इसकी जानकारी दी जिसके पश्चात परिजनों ने थाने आकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया, राजपुर पुलिस तत्परता दिखाते हुए आरोपी को जशपुर जिले के बगीचा से गिरफ्तार करते हुए न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
बताया जा रहा है कि आरोपी सोनभद्र यूपी निवासी है और वह यहां माइक्रोफाइनेंस कंपनी में कर्मचारी था, और महिला द्वारा कंपनी से 30 हजार रुपए लोन लिया गया था जिसकी वजह से युवक का युवती के यहां आना-जाना तथा परिचय हुआ था, हालांकि पुलिस की तत्परता से आरोपी 24 घंटे के भीतर सलाखों के पीछे है।