Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
भिलाई । बालाघाट अन्तर्राज्यीय बैंक एटीएम काटने और चोरी करने वाला गिरोह को कुम्हारी पुलिस एवं 112 की टीम ने घेराबन्दी कर रंगे हाथों 3 लड़कों को गिरफ्तार किया है जिसमें दो नाबालिक एक बालिक बताया जाता है ।

भिलाई । बालाघाट अन्तर्राज्यीय बैंक एटीएम काटने और चोरी करने वाला गिरोह को कुम्हारी पुलिस एवं 112 की टीम ने घेराबन्दी कर रंगे हाथों 3 लड़कों को गिरफ्तार किया है जिसमें दो नाबालिक एक बालिक बताया जाता है । पुलिस ने इनके पास से गैस कटर सहित अन्य सामान बरामद किया है l दुर्ग रेंज आईजी आनंद छाबड़ा ने पकड़ने वाली पुलिस टीम को 10 हजार रुपए इनाम देने की घोषणा की है l
एसपी डॉ अभिषेक पल्लव एवं एडिशनल एसपी संजय ध्रुव ने बताया कि बालाघाट मध्यप्रदेश का गैंग है चोरी करने की नियत हनी राम एवं दो नाबालिक चेहरे पर गमछा बांधकर पूरी तैयारी के साथ बालाघाट से कुम्हारी थाना क्षेत्र में स्थित एचडीएफ़सी बैंक को निशाना बनाकर गैस कटर से काटकर अन्दर दाखिल हुए थे इस दौरान पुलिस को सूचना मिलने पर थाना प्रभारी सुधांशु बघेल कुम्हारी के नेतृत्व में एएसआई मानसिंह सोनवानी,आर. क्रमांक 773 राजकुमार सिंह ,आर. क्रमांक121 देवप्रकाश वर्मा, चालक आर.क्रमांक533, यशवंत साहु पूरी तैयारी के साथ घेराबंदी कर रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है।