Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
भिलाई | आज भिलाई इस्पात संयंत्र के अग्निशमन विभाग में अभ्यास के दौरान करीबन 20 फीट ऊंचाई से प्रशिक्षु कर्मी नीचे खड़े फायर कर्मी के ऊपर गिर गया। इस हादसे में दोनों ही कर्मचारियों को चोटें आई हैं।

भिलाई | आज भिलाई इस्पात संयंत्र के अग्निशमन विभाग में अभ्यास के दौरान करीबन 20 फीट ऊंचाई से प्रशिक्षु कर्मी नीचे खड़े फायर कर्मी के ऊपर गिर गया। इस हादसे में दोनों ही कर्मचारियों को चोटें आई हैं। 24 एवं 25 मार्च को होने वाली स्पर्धा के लिए अधिकारियों के द्वारा जबरिया दबाव बनाकर असुरक्षित ढंग से फायर कर्मियों के मधे स्पर्धा कराई जा रही थी जिसका दुष्परिणाम रहा कि आज दो फायर कर्मी घायल हुए हैं। कल देर रात 1:00 बजे तक फायर कर्मियों से अभ्यास कराया गया है।
भिलाई इस्पात संयंत्र के अग्नि शमन विभाग में 14 अप्रैल को अग्निशमन दिवस मनाया जाता है परंतु इसके पूर्व असुरक्षित ढंग से फायर कर्मियों के मध्य अधिकारियों के द्वारा जबरिया दुस्साहसिक ड्रिल प्रतियोगिता का आयोजन कराया जाता है। इसी आयोजन की तैयारी में आज सुबह 9:00 से 9:15 बजे के करीब प्रशिक्षु फायर कर्मी संतोष कुमार साहू को तेज गति से 35 फीट ऊंची लेटर पर चढ़ने के लिए मजबूर किया गया।
तेज गति से चढ़ते हुए संतोष का पैर फिसल गया। लगभग 20 फीट की ऊंचाई से संतोष लेटर को पकड़े खड़े फायर कर्मी दीपक कड़वे के ऊपर जा गिरा। दोनों फायर कर्मियों को इलाज के लिए सहयोगी कर्मचारियों के द्वारा मेन मेडिकल पोस्ट ले जाया गया जहां से उन्हें इलाज के लिए सेक्टर 9 अस्पताल में रेफर किया गया है। को दौरान दो कर्मियों को चोट लगी है। सीटू के पी एन ई जॉन के सचिव अजय सोनी तत्काल मेन मेडिकल पोस्ट पहुंच गए। कामरेड अजय सोनी ने सूचना दी है कि घायल कर्मियों को सेक्टर-9 अस्पताल रेफर किया गया है।