Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में अजीबो गरीब मामला सामने आया है। यहां एक युवक की शादी की रश्म पूरी होने से पहले जमकर धुनाई हो गई। शादी के मंडप पर घरातियों को दूल्हे का ऐसा राज पता चला कि सबका गुस्स फूट पड़ा। यही नहीं पिटाई के दौरान दूल्हे के सिर से उसके नकली बाल भी निकल गए। दरअसल घरातियों को दूल्हे के पहले से शादीशुदा होने की जानकारी मिल गई थी इसके बाद पूरा मामला बिगड़ गया। बीच बचाव करने पुलिस भी पहुंच गई। इस दौरान लोगों की पुलिस से भी नोकझोंक हुई।
कोरबा निवासी अशोक केवट ने अपनी बेटी की शादी दादू राम नाम के व्यक्ति से तय की थी। दादू राम जांजगीर-चांपा जिले के पिसौद का रहने वाला है। दादूराम ने खुद को गुजरात के वडोदरा स्थित सयाजी होटल का असिस्टेंट मैनेजर बताया। इसके बाद शादी तय हो गई। मंगलवार को शादी की रश्म पूरी होने लगी। शादी की रश्म पूरी होने ही वाली थी कि इस दौरान दूल्हन के घरवालों के मोबाइल पर अज्ञात युवती ने फोटो व वीडियो भेजा। फोटो व वीडियो से पता चला कि दादू राम पहले से शादी शुदा है और वह होटल का मैनेजर नहीं बल्कि वहां वेटर का काम करता है। उसने यह सारी बातें छिपाते हुए शादी की।
बाल भी नकली निकले, विग लगाकर पहुंचा था शादी करने
जैसे ही दादूराम के पहले से शादीशुदा होने की जानकारी परिवार को लगी तो सभी आक्रोशित हो गए। महिलाओं ने जूते की माला पहनाकर दादूराम की जमकर पिटाई की। पिटाई के दौरान दादूराम के सिर से बाल भी निकल गए। यह देख घराती और भड़क गए, क्योंकि दादूराम विग लगाकर आया था। गंजा होने के कारण दादूराम ने यह कदम उठाया और इसकी जानकारी छिपाई। इसके कारण घरातियों का आक्रोश और बढ़ गया।
घरातियों से पुलिस की तिखी नोंकझोंक
विवाद की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस के साथ भी घरातियों की तिखी नोंकझोंक हुई। विवाद बढ़ता देख पुलिस ने दादू राम को हिरासत में लेकर थाने ले गई। वहीं इस मामले में दादूराम ने पुलिस को बताया कि वह शादीशुदा नहीं है और उसे फंसाने के लिए साजिश की गई है। उसने कहा कि यह फोटो व वीडियो गलत है भेजने वाली लड़की झूठ बोल रही है। बहरहाल इस पूरे मामले में कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।