Bhatapara Assembly क्षेत्र से पार्षद प्रदीप शर्मा ने भाजपा की टिकट के लिए पहला दावेदारी प्रस्तुत की


Bhatapara Assembly भाटापारा– पार्षद प्रदीप शर्मा भाटापारा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की टिकट के लिए पहला नाम दावेदारी के रूप में प्रस्तुत की है । सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में बीते 25 साल से सक्रिय रहने वाले शर्मा ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव और संगठन मंत्री पवन साय से मिलकर टिकट की दावेदारी पेश कर दी है।

कांग्रेस के बाद अब भाजपा में भाटापारा विधानसभा क्षेत्र के लिए दावेदारों का आना चालू होता नजर आने लगा है। पहली दावेदारी पार्षद प्रदीप शर्मा ने पेश कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष और संगठन मंत्री से व्यक्तिगत मुलाकात कर शर्मा ने अपनी राजनीतिक यात्रा की जानकारी, न केवल विस्तार से दी बल्कि नए चेहरे की उठती मांग से भी अवगत करवाया।

संक्षिप्त चर्चा में शर्मा ने कहा कि विकास कार्यों की लगातार अनदेखी ने कई समस्याओं को जन्म दिया है। कार्यकर्ताओं की बातें नहीं सुनी जाती। समस्या के हल के लिए कार्यकर्ताओं को अपने स्तर पर कोशिश करनी होती है। वैसे भी विधानसभा क्षेत्र का मतदाता इस बार भाजपा से नए चेहरे की आस में है।

स्वतंत्र जिला और बेहतर नागरिक सुविधा तो बेहद जरूरी हैं। साथ ही सर्व सुविधा युक्त खेल मैदान भी आवश्यक है। ग्रामीण क्षेत्रों में अधूरी नल-जल योजनाओं पर भी गंभीरता के साथ काम करने की जरूरत है। सिंचाई सुविधाओं को बढ़ाने के लिए जैसा प्रयास किया जाना था, वह भी दिखाई नहीं देता। उसका भी अभाव है।

Bhatapara Assembly भाजपा से टिकट की दावेदारी पेश कर चुके प्रदीप शर्मा शहरी क्षेत्र की समस्याओं को मुखरता से उठाते हुए कहते हैं कि बढ़ती आबादी और व्यापारिक गतिविधियों को देखते हुए शहर क्षेत्र के लिए जैसी कार्य योजना बनाई जानी थी, उसका सर्वत्र अभाव है। धनराशि तब भी मिलती थी, अब भी मिल रही है। आखिर काम क्यों नहीं होते ?