Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

भिलाई। नगर निगम भिलाई क्षेत्र में सोमवार को पानी चोरी पर बड़ा एक्शन लिया गया। पानी खुलने के साथ ही कुछ क्षेत्रों में टुल्लू पंप से पानी खींचने की शिकायतें मिली जिस पर सोमवार को निगम की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। मदर टेरेसा नगर जोन 03 कार्यालय क्षेत्र में टुल्लू पम्प पानी खीचने वालों पर कार्रवाई करते हुए 12 टूल्लू पम्प निगम ने जब्त किया।
दरअसल निगम आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव को शिकायत मिल रही थी कि कुछ लोग पानी सप्लाई के दौरान टूल्लू पम्प लगाकर पानी खींच रहे हैं। इससे दूसरी बस्तियों में पानी का सप्लाई ठीक ढंग से नहीं हो पा रहा है। इसे देखते हुए आयुक्त ने सभी जोन आयुक्तो को निर्देशित किया की रोज सुबह अपने क्षेत्रो में जाएं और जहां पर भी अवैध रूप से टुल्लू पम्प लगाकर पानी खींचा जा रहा है उस पर कार्रवाई करें। जिससे गर्मी के दिनो में अंतिम छोर तक पानी पहुंचे और सभी नागरिको को शुद्व पेयजल मिले।

आयुक्त के निर्देश निगम की टीम अपने अपने क्षेत्र का प्रातः भ्रमण कर रही है। इस दौरान जोन क्रमांक 03 वार्ड 34 एवं 35 मिलन चौंक के पास लोग के साथ व्यवसायियों द्वारा टुल्लू पम्प लगाकर पानी खींचा जा रहा था। नगर निगम के अमला को देखकर लोगों अपने पंप को छिपा दिए और दरवाजा बंद कर लिए। पूछताछ में बोले हम मोटर नहीं चलाते हैं। जब निगम की टीम ने जांच की तो टुल्लू पंप मिले। निगम ने 12 पंप जब्त कर लोगों को समझाइश दी। इस कार्रवाई के दौरान जोन आयुक्त अमिताभ शर्मा, कार्यपालन अभियंता भेश्राम सिन्हा, सहायक अभियंता आलोक पसीने, उपअभियंता मरकाम, कृष्णा जंद्येल, सुपरवाईजर श्याम कुमार आदि उपस्थित रहे।
आयुक्त देवेश ध्रुव ने लोगों से अपील की है कि निगम का उददेश्य है कि हर नागरिक को शुद्व पेयजल मिले। आप सब भी सहयोग करे किसी प्रकार से टूल्लू पम्प लगाकर अवैध रूप से पानी का दोहन करना कानून अपराध है। पकड़े जाने पर नगर निगम अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। यही नहीं बिजली की भी कटौती भी हो सकती है। आयुक्त ने कहा कि जब लोग शुरू में मोटर से पानी खीच लेते है तो पानी सप्लाई का प्रेशर कम हो जाता है, जिससे आगे के बस्तीयो में जल प्रवाह की गति रूक जाती है।