Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

Bhilai Breaking : भिलाई ! दुर्ग जिले के भिलाई स्थित जयंती स्टेडियम में 21 सितम्बर को महिला समृद्धि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि प्रियंका गांधी और पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुश्री कु. शैलजा होंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता उप मुख्यमंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव करेंगे। महिला समृद्धि सम्मेलन दोपहर 12 बजे प्रारंभ होगा। सम्मेलन में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 309.56 करोड़ रूपए के विभिन्न विकास कार्यों की सौगात देंगे। इस मौके पर हितग्राहीमूलक योजनाओं में सामग्री वितरण के साथ ही विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी।
Bhilai Breaking : महिला समृद्धि सम्मेलन में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, वन मंत्री मोहम्मद अकबर, स्कूल शिक्षा मंत्री रविन्द्र चौबे, महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंड़िया, नगरीय प्रशासन एवं श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, उद्योग मंत्री कवासी लखमा, उच्च शिक्षा मंत्री श्री उमेश पटेल, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरू रूद्रकुमार, लोकसभा सांसद दीपक बैज, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ स्टेट वेयर हाउसिंग कॉर्पोरेशन एवं विधायक अरूण वोरा, विधायक देवेन्द्र यादव, अध्यक्ष जिला पंचायत दुर्ग पुष्पा भुनेश्वर यादव, महापौर भिलाई नगर निगम नीरज पाल, महापौर नगर निगम दुर्ग धीरज बाकलीवाल, महापौर नगर निगम भिलाई-चरोदा निर्मल कोसरे, महापौर नगर निगम रिसाली शशि सिन्हा सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।