Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

Bhilai breaking : दुर्ग/ भिलाई । छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के बीएसपी के सेक्टर 9 में स्वाइन फ्लू के मरीज मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। डेंगू के बाद अब जिले में स्वाइन फ्लू की दस्तक से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। भिलाई में स्वाइन फ्लू से 80 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई है। इस सूचना के बाद से जिले में हड़कंप मच गया है। इससे एक बुजुर्ग और एक महिला की मौत हुई है। बुजुर्ग दल्ली राजहरा का रहने वाला था। यह पूरा मामला बीएसपी के सेक्टर 9 अस्पताल का है।
जानकारी के मुताबिक भिलाई में स्वाइन फ्लू से 80 वर्षीय बुजुर्ग की सेक्टर-9 अस्पताल में मौत हो गई है। इसके पहले भी दुर्ग संभाग में स्वाइन फ्लू के 3 मरीज सामने आए थे जिसमें से अब तक 2 की मौत हो गई और तीसरा स्वस्थ होकर लौट गया। मामले में स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को भीड़-भाड़ वाली जगहों से दूर रहने और साफ-सफाई बनाए रखने के साथ-साथ मास्क पहनने को लेकर आगाह किया है।