Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

भिलाई। पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में सोमवार की रात को बारिश के बीच दर्दनाक हादसे में युवक की मौत हो गई। युवक नेहरू नगर वांबे आवास स्थित अपने ससुराल के लिए निकला था। इस दौरान बारिश होने लगी और बीच सड़क पर खड़ी ट्रक से भिड़ गया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद पुरानी भिलाई पुलिस मौके पर पहुंची और शव को शास्त्री अस्पताल भेजा।
मिली जानकारी के अनुसार सोमवार रात 9 बजे के बाद की यह घटना बताई जा रही है। चरोदा निवासी मोतीलाल बघेल (35) रायपुर में क्रेन चलाता था। नेहरू नगर वांबे आवास भिलाई में उसका ससुराल है। सोमवार की रात को अचानक मौसम बिगड़ा और तेज बारिश होने लगी। बताया जा रहा है कि मोतीलाल ने बारिश के कारण हेलमेट निकाल दिया था। इस दौरान भिलाई तीन हाइवे में सड़क के बीचोबीच खड़ी ट्रक से बाइक सवार भिड़ गया। इससे मोतीलाल के सिर पर गंभीर चोट आई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। ट्रक को पुलिस थाने ले गई और मृतक के शव को सुपेला शास्त्री अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने हादसे की सूचना परिजनों को भी दे दी। परिजन रात को ही अस्पताल पहुंच गए। रात ज्यादा होने के कारण मंगलवार की सुबह शव का पीएम किया गया। तेज बारिश व ट्रक चालक की लापरवाही को हादसे का कारण माना जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।