Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

भिलाई। शहर के एक बार फिर नामी कबाड़ी के यहां पुलिस की रेड पड़ी है। दरअसल पुलिस को सूचना मिली कि जामुल थाना क्षेत्र के गोकुल नगर में ललित कबाड़ी द्वारा भारी मात्रा में चोरी के वाहनों को काट कर ट्रकों के जरिए बाहर भेजा जा रहा है। बुधवार की देर रात पुलिस की टीम ने रेड की और मौके से तीन ट्रकों में लोड कबाड़ जब्त किया। जब्त कबाड़ की कीमत लाखों में है। पुलिस ने इस मामले में धारा 41 (1+4) व 379 के तहत कार्रवाई की।
मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर के जरिए पुलिस को सूचना मिली कि थाना जामुल क्षेत्र के गोकुल नगर में ललित कबाड़ी द्वारा यार्ड बनाकर उसमें बड़ी मात्रा में चोरी के वाहन की कटिंग कर उसका कबाड़ ट्रकों मे लादकर बाहर भेजा जा रहा है। सूचना पर जामुल थाने व एंटी क्राइम व साइबर यूनिट की संयुक्त टीम ने गोकुल नगर स्थित ललित कबाडी के गोदाम में रेड किया। रेड के दौरान पुलिस ने पाया कि गोदाम में पुराने वाहन को कटिंग कर कबाड के रूप में तबदील कर बाहर भेजने तैयारी की जा रही थी। इसके लिए अलग अलग ट्रक में कबाड़ लोड किया जा रहा था।
मौके पर ललित कबाड़ी का मैनेजर राकेश मिश्रा उपस्थित मिला। यार्ड में ट्रक क्रमांक सीजी 07 सी 1765, सीजी 07 सी 6287 एवं सीजी 04 जेड डी 8727 मिला जिसमें भारी मात्रा में कबाड़ लोड किया गया था। मौके पर एक बिना नंबर की टाटा नैनो कार सफेद रंग, एक पुरानी बाईक का चेचिस नवंर DFFBJA57001 एवं सवमार्शियल पम्प मिला। इसके सबंध में मौके में उपस्थित राकेश मिश्रा कुछ बता न सका। इसके बाद ट्रक में लोड कबाड सामान के सबंध में पूछताछ कर धारा 91 के तहत नोटिस दिया गया। आरोपी द्वारा उक्त कवाड सामान एवं नैनो कार, पुरानी बाईक की चेचिस, सवमर्शियल पंप के सबंध में अपने पास किसी प्रकार का खरीदी बिकी संबंधी कागजात रसीद नहीं होना लिखित में दिया।
मौके पर पुलिस ने गवाहों की उपस्थिति में कबाड़ से भरे ट्रक कमांक सीजी 07 सी 1765, सीजी 07 सी 6287 एवं सीजी 04 जेड डी 8727 को जब्त कर वाहनों मे लदे कबाड सामान को धर्मकांटा से तौल कराया गया। ट्रक कमांक सीजी 07 सी 1765 में 15,790 टन, ट्रक कमांक सीजी 07 सी 6287 में 20 टन 600 एवं ट्रक क्रमांक सीजी 04 जेड डी 8727 में 7.950 किलो जुमला कीमती 60,00,000 रुपए जब्त किया गया। साथ ही यार्ड मे आपत्तिजनक सामाग्री पाये जाने से उसे सील भी किया गया।