Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

भिलाई। अयोध्या में भगवान श्री राम की भव्य प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां की जा रही हैं। देशभर में उत्सव का माहौल है। इस बीच दुर्ग जिले में अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर होने वाले विविध कार्यक्रमों के लिए जिला व मंडल स्तर की समितिया गठित की गई हैं। भिलाई जिला अध्यक्ष बृजेश बिचपुरिया ने भिलाई निगम के उपनेता प्रतिपक्ष को बड़ी जिम्मेदारी दी है। उन्होंने दया सिंह को जिला संयोजक बनाया है। साथ की सभी मंडलों में संयोजक व सदस्यों की नियुक्ति की गई है। इन सभी को दुर्ग जिले में होने वाले सभी कार्यक्रमों को भव्य बनाने की जिम्मेदारी दी गई है।
प्रभु राम की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर दुर्ग जिले में होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के लिए जिला संयोजक बनाए जाने के बाद दया सिंह ने कहा है कि कई दशकों के इंतजार के बाद यह यह पावन अवसर आया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में श्रीराम मंदर का सपना सकार हो रहा है। प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा पूरे देश के लिए गर्व का क्षण है। देशभर में रामलला के आगमन की खुशी है। दुर्ग जिले में भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर होने वाला समारोह भी भव्य होगा। इस ऐतिहासिक दिन को दुर्ग जिले के सभी भाजपा मंडलों द्वारा और भी भव्य बनाया जाएगा।
भिलाई भाजपा अध्यक्ष बृजेश बिचपुरिया ने बताया कि देशभर में रामलला के स्वागत की तैयारियां की जा रही हैं। इसके लिए भिलाई में भी विविध कार्यक्रम होंगे। दया सिंह के नेतृत्व में भिलाई शहर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को भव्य बनाया जाएगा। अयोध्या में श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा होगी और भिलाई सहित पूरे छत्तीसगढ़ में प्रभु राम का स्वागत भव्य तरीके से किया जाएगा। बृजेश बिचपुरिया ने बताया कि इसके लिए सभी मंडलों में संयोजक व सदस्यों की नियुक्ति की गई है जो पूरी व्यवस्था संभालेंगे।
यह है पूरी सूची

