Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

भिलाई। पावर हाउस जवाहर मार्केट के सामने बीती रात करंट लगने से दो गायों की मौत हो गई। घटना छावनी थाना से कुछ ही दूरी पर हुई। बताया जा रहा है कि बुधवार शाम को तेज आंधी तूफान व बारिश के कारण पोल में करंट दौड़ रहा था और दोनों गाय इसकी चपेट में आ गई।
मिली जानकारी के अनुसार पावर हाउस जवाहर मार्केट के सामने छावनी थाना के पास एक बिजली पोल में अचानक बिजली दौड़ने लगी। इस दौरान दो गाय इसकी चपेट में आ गई। घटना रात लगभग 10 बजे के आसपास की है। आसपास के लोगों ने गायों की चीख सुनी तो मौके पर पहुंचे। तब तक दोनों गाय छटपटा रहे थे और कुछ ही देर में शांत हो गए। लोगों ने इसकी सूचना छावनी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलस ने बिजली विभाग को सूचना देकर बुलाया। बिजली बंद कर सुधार कार्य किया गया।