Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

Bhilai Latest News भिलाई नगर। भिलाई के जामुल थाना क्षेत्र अंतर्गत शंकर नगर छावनी स्थित एक लकड़ी की फैक्ट्री देर रात भीषण आग लग गई। आग लगने का कारण फिलहाल पता नहीं चला है। फैक्ट्री मालिक के मुताबिक हादसे में 40 से 50 लाख रुपए का फर्नीचर जलकर खाक हो गया है। वहीं, चार से पांच फायर ब्रिगेड आग बुझाने में जुटी रहीं। अब भी फैक्ट्री के अंदर आग बुझाने का काम जारी है।
Bhilai Latest News आग लगने की सूचना मिलते ही जामुल थाना सहित आसपास की फोर्स भी मौके पर पहुंच गई।
बताया जा रहा है कि आग लगते ही मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने फायर ब्रिगेड और फैक्ट्री मालिक संतोष शर्मा को सूचना दी। सुबह तक दमकल गाड़ियों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया है। मौके पर रात से ही लोग आग बुझाने में लगे रहे क्योंकि डर था कि आग फैलती बस्ती तक न पहुंच जाए।