Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

खैरागढ़। छत्तीसगढ़ के खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में मंगलवार की सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। सड़क हादसे में परीक्षा देने जा रहे दो छात्राओं की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बाइक पर चार सवार थे और एक लड़की का दुपट्टा पहिए में फंस गया था जिसके कारण बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दो घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
मिली जानकारी के अनुसार छात्र कैलाश वर्मा परीक्षा देने खैरागढ़ की ओर जा रहा था। इस दौरान उसने अपनी फुफेरी बहन लीलावती को खैरागढ़ में रिश्तेदार के घर छोड़ने बाइक में बिठा लिया। अभी दोनों निकले ही थे कि रास्ते में ठेलकडीह के पास कैलाश के साथ पढ़ने वाली दो छात्राएं विक्टोरिया और रेशमी मिले। इन दोनों को भी परीक्षा देने खैरागढ़ ही जाना था। कैलाश ने दोनों को भी बाइक पर बिठा लिया।
एक बाइक पर चार सवार होकर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि परीक्षा में पहुंचने की जल्दी के कारण कैलाश बाइक को तेज रफ्तार से चला रहा था। रास्ते में पेंड्री कला के पास एक छात्रा का दुपट्टा पहिए में फंस गया। इसके बाद मोटर साइकिल अनियंत्रित होकर सड़क में गिर गई। तेज रफ्तार होने के कारण सभी सड़क पर बुरी तरह गिरे। इस हादसे में एक छात्रा रेश्मी की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया जहां एक अन्य छात्रा विक्टोरिया पाल की भी मौत हो गई। बाइक चालक कैलाश वर्मा और उसकी फुफेरी बहन लीलावती का इलाज खैरागढ़ सिविल अस्पताल में चल रहा हैl