Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
भिलाई। वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र में खुले अवैध रूप से मांस, मटन, मछली बेचने वालों पर गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की गई। क्षेत्र के विधायक रिकेश सेन के निर्देश पर निगम की टीम ने कार्रवाई कर सड़क किनारे बांस-बल्ली व टीन शेड बनाकर चिकन-मटन व मछली की दुकानों पर बुलडोजर चला। गुरुवार को उक्त कार्रवाई देर शाम तक चली। इस दौरान दुकान संचालकों द्वारा निगम के अफसरों से बड़ी मिन्नते की गई लेकिन अवैध कब्जों को हटाने में निगम ने किसी प्रकार की दया नहीं दिखाई। देखते ही देखते पूरे कब्जे खाली हो गए।
वैशाली नगर विधानसभा के विधायक रिकेश सेन के निर्देश पर गुरुवार को निगम तोड़ फोड़ दस्ते ने जुनवानी, कोहका, मॉल चौक पर करते हुए कोहका की दुकानों को हटाया। इसके बाद निगम की टीम सुभाष चौक कैंप-2 के पास पहुंची। यहां के मांस मटन व्यापारियों ने अपने व्यापार को स्वयं से हटाने के लिए समय मांगा। चुंकी पूर्व में निगम ने इन सभी व्यापारियों को नोटिस दिया था और समय सीमा में इन दुकानदारों ने अपनी दुकानों को नही हटाया। इसके कारण गुरुवार को निगम की टीम ने कार्रवाई की। जेसीबी की मदद से पूरे कब्जों को तोड़ा गया। इस दौरान मौके पर दुकानदारों व आसपास के लोगों की काफी भीड़ जमा हो गई थी। कार्रवाई के दौरान कार्यपालिक मजिस्ट्रेट अविनाश चौहान, एसीपी अनंत साहू, सीएसपी छावनी आशीष बंछोर, सीपी तिवारी, सहायक राजस्व अधिकारी अनिल मेश्राम, बाल कृष्ण नायडू, जेपी तिवारी, एमएस सोरी, अनिल मिश्रा, हरिओम गुप्ता केशव सोनारे, अंजनी सिंह कन्हैया यादव सहित तोडफोड दस्त निगम के अधिकारी उपस्थित रहे।
निगम कार्यालय में हुई थी बैठक
इससे पहले सुभाष चौक के व्यापारियों के साथ निगम सभागार में अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी, सीएसपी अशीष कुमार बंछोर, छावनी थाना टीआई सोनम ग्वाला की उपस्थिति में बैठक हुई। बैठक में व्यापारियों ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि केम्प-1 के सुभाष चैंक में वे पिछले कई वर्षों से व्यापार करते आ रहे हैं। व्यापारियों ने निगम से अपने लिए उपयुक्त स्थल की मांग की। व्यापारियों की मांग पर अपर आयुक्त ने कहा की खुले में मांस मटन का विक्रय प्रतिबंधित किया जा रहा है। अन्य स्थान के लिए जोन दो, जोन तीन एवं योजना विभाग की संयुक्त टीम मौका मुवायना कर स्थिति स्पष्ट की जाएगी।