Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बेमेतरा के बिरनपुर मामले में बड़ी घोषणा की है. सीएम भूपेश बघेल ने बिरनपुर में दिवंगत 22 वर्षीय युवक के परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी और 10 लाख की सहायता राशि देने का ऐलान किया है.

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि युवक के परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाएगी और 10 लाख रू सहायता राशि की भी प्रदान की जाएगी. छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के पदाधिकारियों की मुख्यमंत्री से मुलाक़ात के बाद मुख्यमंत्री ने निर्णय लिया है.
उच्च स्तरीय प्रशासकीय जांच के निर्देश
समाज के प्रदेश अध्यक्ष टहल सिंह साहू और अन्य पदाधिकारियों ने की मुख्यमंत्री से मुलाक़ात की. इस दौरान मुख्यमंत्री ने कमिश्नर के नेतृत्व में उच्च स्तरीय प्रशासकीय जांच के निर्देश दिए हैं.
प्रदेश वासियों से की शांति बनाए रखने की अपील
साथ ही एक सप्ताह में जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए. वहीं मुख्यमंत्री ने प्रदेश वासियों से की शांति और सद्भावना बनाए रखने की अपील की है.