Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

भिलाई नगर। विधानसभा चुनाव के प्रचार के बीच आज भिलाई में कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा। साहू समाज से जुड़ी हुई, पूर्व जिलाध्यक्ष तुलसी साहू ने आज पार्टी से इस्तीफा दे दिया। माना जा रहा है कि तुलसी साहू के इस्तीफे से कांग्रेस बैकफुट पर आ गई है। पूर्व जिलाध्यक्ष तुलसी साहू कांग्रेस सरकार में महिला आयोग के सदस्य रह चुकी है। वहीं वैशालीनगर से उनका नाम दावेदारों में सबसे उपर था, बावजूद उन्हें टिकट से वंचित रखा गया।

मालूम हो कि तुलसी साहू का नाम पूर्व में महापौर, 2018 विधानसभा एवं राज्यसभा के चुनाव में प्रमुख दावेदारों में शामिल रहा है लेकिन हर बार पार्टी ने उन्हें नजरअंदाज कर दिया। उन्होंने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज को लिखे पत्र में लिखा है कि पार्टी निष्ठा रखने वाले नहीं व्यक्ति निष्ठा वालों की पार्टी में पूछ परख है। कांग्रेस पार्टी लगातार मेरी भावनाओं के साथ छल कर रही है।