बड़ी खबर : 24 अप्रैल पटवारी संघ का धरना प्रदर्शन का चेतावनी, सरकार के…

दुर्ग। राजस्व पटवारी संघ 8 सूत्रीय मांगों को लेकर 24 अप्रैल को राजधानी रायपुर में धरना प्रदर्शन करेगा। इस चेतावनी स्वरूप प्रदर्शन के बावजूद प्रदेश सरकार राजस्व पटवारी संघ की मांगों पर संज्ञान नहीं लेती है तो पूर्व की भांति संघ उग्र आंदोलन करेगा।

दुर्ग। राजस्व पटवारी संघ 8 सूत्रीय मांगों को लेकर 24 अप्रैल को राजधानी रायपुर में धरना प्रदर्शन करेगा। इस चेतावनी स्वरूप प्रदर्शन के बावजूद प्रदेश सरकार राजस्व पटवारी संघ की मांगों पर संज्ञान नहीं लेती है तो पूर्व की भांति संघ उग्र आंदोलन करेगा।
ज्ञात हो कि राजस्व पटवारी संघ अपने विभिन्न मांगों को लेकर लगातार संघर्ष करते आ रहा है, दो वर्ष पूर्व भी विभिन्न चरणों में संघ द्वारा आंदोलन किया गया था,अनिश्चितकालीन हड़ताल के लगभग 10 दिन बाद राजस्व मंत्री के आश्वासन पर हड़ताल स्थगित किया गया था, मंत्री का यह आश्वासन सिर्फ आश्वासन रह गया। 2 वर्ष बीत जाने के बाद भी राजस्व पटवारी संघ की मांगों पर सकारात्मक पहल शासन प्रशासन द्वारा नही किया। राजस्व मंत्री, राजस्व सचिव, संचालक भुअभिलेख सभी से लगातार अपनी बातों को रखते आ रहे हैं लेकिन परिणाम शून्य है। जिससे प्रदेश भर के पटवारी आक्रोशित है।
मांगो और समस्याओं का उचित निराकरण नही होने के कारण राजस्व पटवारी संघ छत्तीसगढ़ 24 अप्रैल को रायपुर में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन के रूप में चेतावनी आंदोलन करने जा रही है। उसके बाद भी निराकरण नही होने के स्थिति में उग्र आंदोलन किया जाएगा।

वेतन विसंगति दूर कर वेतन में बढ़ोतरी की जावे

प्रदेश के पटवारियों द्वारा विभागीय कार्यो के अतिरिक्त समय समय पर उच्चाधिकारियों द्वारा दिए मौखिक /लिखित आदेशो का पालन ईमानदारी पूर्वक किया जा रहा है | निर्वाचन, जनगणना, बाढ़ आपदा, सुखा, राजस्व वसूली, प्रोटोकाल ड्यूटी, जनसमस्या निवारण शिविरों में आवश्यक व्यवस्था के साथ साथ प्राप्त विभागीय आवेदनों का समय पर निराकरण ,शासन की जनकल्याणकारी योजनाओ में सहभागिता आदि कार्यो का संपादन विभागीय कार्य जैसे गिरदावरी ,अभिलेख अद्यतन ,नक्शा बटाकन ,सीमांकन,आबादी सर्वे के साथ साथ किया जा रहा है ,न सिर्फ इतना ही बल्कि आवश्यक व्यवस्था हेतु मेला में ,मंदिरों में ,अन्य बड़े आयोजनों में भी पटवारियों का ड्यूटी लगाई जाती है | कार्य की अधिकता को देखते हुए पटवारियों का ग्रेड पे 2800 किया जाये |