Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
दुर्ग। ग्राम नगपुरा से कल जिस 6 माह के बालक का अपहरण हुआ था । उसका शव आज नगपुरा तालाब से बाहर निकाला गया है। नागपुरा चौकी पुलिस के द्वारा मासूम के मां की रिपोर्ट पर से कल ही अपराध पंजीबद्ध किया था ।

दुर्ग। ग्राम नगपुरा से कल जिस 6 माह के बालक का अपहरण हुआ था । उसका शव आज नगपुरा तालाब से बाहर निकाला गया है। नागपुरा चौकी पुलिस के द्वारा मासूम के मां की रिपोर्ट पर से कल ही अपराध पंजीबद्ध किया था।
नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग बैंकर वैभव रमनलाल ने बताया कि नागपुरा चौकी क्षेत्र के अंतर्गत प्रार्थी मालती यादव पति दिलीप यादव निवासी हिर्री जो अपने मायके नागपुरा में डिलीवरी के लिए आई हुई थी । नगपुर में रहकर इलाज करा रही थी । रात्रि में प्रार्थी अपने मां मुन्नी बाई के साथ शौच के लिए बाहर गई थी जब आकर देखा तो उनका 6 माह का बच्चा बिस्तर पर नहीं था । तब मालती यादव अपने मां और भाई हीरेंद्र यादव को जानकारी दी ।नहीं मिलने पर आस-पड़ोस एवं परिवार वालों के साथ खोजबीन की गई थी।
बच्चा नहीं मिलने पर और चौकी आकर रिपोर्ट की। जिस पर कल धारा 363 क़ायम किया गया और खोजबीन शुरू की गई। आज बच्चे का शव नागपुर बस्ती चौक से कोटनी वाले रास्ते में स्थित तालाब में मिला । सूचना पर से नागपुरा चौकी पुलिस ने तालाब पहुंचकर बच्चे को बाहर निकाला पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।