Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मंगलवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा के 6 अफसरों को नए प्रभार दिए हैं। पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के सचिव अन्बलगन पी को सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। इसी प्रकार सक्ती की कलेक्टर नुपुर राशि पन्ना को छत्तीसगढ़ राज्य जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन एजेंसी का मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाया गया है। वहीं अमृत विकास तोपनो को सक्ती जिले का नया कलेक्टर बनाया गया है। इसके अलावा राज्य प्रशासनिक सेवा के 19 अफसरों को भी इधर से उधर किया गया। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है।
देखें पूरी सूची



